नई दिल्ली: एशिया कप में भारत ने भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा( 39 गेंद पर 52 रन) की तूफानी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया. इसके साथ ही भारत ने ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया. भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच मेंमंगलवार को हागंकांग को 26 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था.
126 गेंद पहले ही भारत नेहासिल किया लक्ष्य पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 29 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया. मैच में पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया फिर बल्लेबाज भी रंग में दिखे. एशिया कप में अब सुपर फोर में भारत पाकिस्तान की टक्कर फिर से होगी, ये मैच 23 सितंबर को होगा.
भारत की ओर से किसने कितने रन बनाए कप्तान रोहित शर्मा ने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 9 गेंद पर 52 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद शिखर धवन ने 6 चौकों और 1 छक्के के साथ 46 रन की पारी खेली. रोहित और शिखर ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े. ओपनिंग बल्लेबाज के आउट होने के बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक 31-31 रन पर नाबाद रहे. लक्ष्य छोटा था और ऐसे में सहजता से रन बटोरने का उनका फैसला भी सही था. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन की अटूट साझेदारी की.
भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हुए पाक बल्लेबाज भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया. भुवनेश्वर कुमार (15 रन देकर तीन), जसप्रीत बुमराह (23 रन देकर दो) और केदार जाधव (23 रन देकर तीन) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रनों पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान के केवल दो बल्लेबाज बाबर आजम (47) और शोएब मलिक (43) ही कुछ योगदान दे पाए.
दुबई से दिल्ली तक मना जीत का जश्न भारत की शानदार जीत पर दुबई से लेकर दिल्ली तक जश्न मना. दुबई में मिली जीत का जश्न दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में दिखा. कहीं पटाखे चलें तो कहीं मिठाइयां बंटी. कहीं तिरंगे के साथ जश्न मना तो कहीं गाजे बाजे के साथ. भारत की जीत में भुवनेश्वर की भूमिका खास थी तो भारत में उनके घर भी जश्न खास तौर पर मनाया गया. मेरठ में टीम इंडिया और भुवी के चाहने वालों के लिए भुवनेश्वर कुमार के पिता ने खासतौर पर ढोल नगाड़े का इंतजाम किया था. आतिशबाजी भी जमकर की गई.
मैच के दौरान चोटिल हुए हार्दिक, स्ट्रेचर पर मेदान से बाहर गए हार्दिक मैच में अपने पाचंवे ओवर की पांचवी गेंद डालते डालते कुछ इस तरह मैदान पर ही गिर गए. पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या को चोट लगी. गेंद करने के बाद वो वहीं गिर गए और दर्द से कराहने लगे. तुरंत फिजयो को बुलाया गया और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया, इसके बाद हार्दिक दोबारा मैदान पर नहीं लौटे.
हार्दिक की हालत पर बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, ''हार्दिक पंड्या के लोअर बैक में चोट है वो इस समय खड़े हो सकते हैं और मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है. हार्दिक आल राउंडर हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी को मजबूत करते हैं, उनका चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.''