पृथ्वी शॉ की अगुवाई में अंडर-19 विश्व कप टीम का एलान
भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले मुंबई के पृथ्वी शॉ को अलगे साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गयी 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले मुंबई के पृथ्वी शॉ को अलगे साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गयी 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है.
बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आज एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जूनियर टीम के चयनकर्ताओ ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2018 के लिए टीम का चयन किया है. सोलह देशों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से तीन फरवरी 2018 तक न्यूजीलैंड में खेला जाएगा.’’
India under-19 team for World Cup announced. Prithvi Shaw named skipper. Shubman Gill, Manjot Kalra, Himanshu Rana, Abhishek Sharma, Riyan Parag, Aryan Juyal (w), Harvik Desai (wk), Shivam Mavi, Kamlesh Nagarkoti, Ishan Porel, Arshdeep Singh, Anukul Roy, Shiva Singh, Pankaj Yadav
— G. S. Vivek (@GSV1980) December 3, 2017
पिछले साल की उपविजेता भारतीय टीम ने इस खिताब को 2000, 2008 और 2012 में जीता है. गत वर्ष बांग्लादेश हुए विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के हाथों हार गयी थी.
भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (1988, 2002 & 2010) ने भी इस खिताब को तीन बार अपने नाम किया है.
टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए बेंगलुरु में अभ्यास शिविर लगाया जाएगा. चौधरी ने कहा, ‘‘विश्व कप की तैयारियों के लिए आठ से 22 दिसंबर तक बेंगलुरु में अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा.’’
उन्होंने कहा, ‘‘शॉ के अलावा बंगाल के पॉरेल को उनकी टीमों से रणजी मैच खेलने की छूट दी गयी है और वे 12 दिसंबर से शिविर में जुड़ेंगे.’’
भारत अंडर-19 टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभम गिल (उप-कप्तान), मंजोत कालरा, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, ऋयान पराग, आर्यण जुयाल (विकेटकीपर), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवम मावी, कमलेश नागरकोटि, इशान पॉरेल, अर्शदीप सिंह, अनूकुल रॉय, शिवा सिंह, पंकज यादव.
स्टैंडबाई खिलाड़ी :- ओम भोसले, राहुल चहर, निनाद राथवा, उर्विल पटेल और आदित्य ठाकरे.
Source: IOCL

























