नई दिल्ली: आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम पहली बार आयरलैंड के लिए रवाना हुई जहां टीम ने दो टी-20 मैंचों की सीरीज खेली. आयरलैंड के खिलाफ खेले गए 2 टी20 मैचों की सीरीज में भारत को क्लीनस्वीप का फायदा रैंकिंग में मिला है. भारत और आयरलैंड के बीच इस सीरीज में दो ही मैच थे जिसमें भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से और दूसरे मैच में 143 रनों से करारी हार दे दी.
आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में भारत को 1 स्थान का फायदा हुआ है. भारतीय टीम अब 123 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. पाकिस्तान की टीम ताजा रैंकिंग में 141 अंकों के साथ शीर्ष पर है. भारतीय टीम पहले इस टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर पर थी लेकिन आयरलैंड के साथ हुए इन दोनों मुकाबलों को जीत कर भारतीय टीम दूसरे स्थान पर आ गई है.
इसी महीने है इंग्लैंड दौरा
भारतीय टीम जूलाई के पहले हफ्ते में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर इंग्लैंड और भारत के बीच में 3 वनडे, 3 टी20 और 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ आने वाले तीनों टी-20 मैच जीत जाती है तो वह आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर आ जाएगी.
बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन टॉप पर
बल्लेबाजी में पाकिस्तान के बाबर आज़म और गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर कायम हैं और टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑलराउंडरों की रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल टॉप पर बने हुए हैं. मोहम्मद नबी दूसरे और शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी चौथे और वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुएल्स पांचवें स्थान पर हैं.
