नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह फिलहाल आईपीएल को लेकर ज्यादा सोचना नहीं चाहते. पीएम मोदी के एलान के बाद पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसे में पूरे देश में सबकुछ बंद है. लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे, दुकानें बंद है, खेल के टूर्नामेंट्स आदि सबकुछ 21 दिन के लिए पूरी तरह बंद है. हरभजन ने कहा कि देश के सामने क्रिकेट बहुत छोटी चीज है. और मैं फिलहाल देश और लोगों की सेहत की चिंता कर रहा हूं न कि क्रिकेट की.
उन्होंने आगे कहा कि इस चैलेंजिंग समय में हमें एक दूसरे के साथ रहना है और देश को एक बार फिर खड़ा करना है. आईपीएल का 13वां सीजन इस 29 मार्च को शुरू होने वाला था लेकिन फिर उसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया. हालांकि इसपर अब तक कुछ भी फैसला नहीं लिया जा सका है लेकिन ऐसा लग रहा है कि टूर्नामेंट को कैंसिल किया जा सकता है.
हरभजन ने उन मजदूरों को लेकर भी कहा कि जो लोग अपना काम छोड़कर और कोरोना के चलते अपने घर वापस जा रहे हैं उनके लिए काफी चिंता की बात है. ऐसे में सरकार उनके लिए जरूरी कदम उठा रही है जिससे उन्हें तकलीफ न हो सके.
हरभजन ने आगे कहा कि मजदूरों के बारे में सोचकर अगला फैसला लेना होगा. क्योंकि उनके पास न तो घर, खाना और न ही नौकरी है. सरकार को पहले उनके बारे में सोचना होगा. जिस हालत में वो बिना पैसों को घर जा रहे हैं. ये बहुत ही उदास करने वाला लम्हा है. मैं बस यही आशा करता हूं कि ये सबकुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए और देश वापस अपने पैरों पर खड़ा हो जाए.
