एक्सप्लोरर

एशिया कप में टीम इंडिया को ड्रॉ से करना पड़ा संतोष, फाइनल की राह हुई कठिन

Hockey Asia Cup: एशिया कप में भारत और दक्षिण कोरिया का मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. टीम इंडिया ने अभी तक अपने तीनों मैच जीते थे, लेकिन कोरिया उसे टूर्नामेंट में ड्रॉ पर रोकने वाली पहली टीम बनी.

हॉकी एशिया कप में भारत और दक्षिण कोरिया का मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. एशिया कप में टीम इंडिया ने अभी तक अपने तीनों मैच जीते थे, लेकिन दक्षिण कोरिया उसे टूर्नामेंट में ड्रॉ पर रोकने वाली पहली टीम बनी है. ये सुपर-4 चरण का मैच रहा, जिसमें कोरिया के जिहुंग यांग ने अकेले ही 2 गोल करके भारत से मैच ड्रॉ करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं भारत के लिए हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया.

भारत ने अभी 2 दिन पहले ही ग्रुप A के मैच में कजाख्स्तान को 15-0 से हराया था. टीम इंडिया सुपर-4 के पहले मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उसी लय को बरकरार रखने में नाकाम रही. आखिरी क्वार्टर में 53वें मिनट तक टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही थी. तभी मनदीप सिंह ने कोरियाई डिफेंडर्स को चकमा देते हुए भारत को 2-2 से बराबरी दिलाई. आखिरी 8 मिनटों में भारत को बढ़त हासिल करने के 2 बड़े मौके मिले, लेकिन टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी.

हार्दिक सिंह ने आठवें मिनट में ही गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी थी. पहला क्वार्टर खत्म होने में कुछ ही मिनट बाकी थे, तभी जिहुंग यांग ने पहले 12वें मिनट में गोल दागा और फिर 14वें मिनट में गोल दागकर मैच का रुख ही पलट दिया. भारत को दूसरा गोल दागने के लिए 45 मिनट इंतजार करना पड़ा, क्योंकि मनदीप सिंह 53वें मिनट में जाकर कोरियाई डिफेंस को भेद पाए थे.

ये सुपर-4 चरण में टीम इंडिया का पहला मैच रहा. ड्रॉ रहने के कारण भारत को सिर्फ एक अंक मिला, जिसके चलते वो फिलहाल टेबल में दूसरे स्थान पर है. अभी भारत का सामना 4 सितंबर को मलेशिया और फिर 6 सितंबर को चीन से होना है. सुपर-4 की टेबल के टॉप-2 में रहने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी, जो 7 सितंबर को खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में 2 भारतीय; जानें विराट का नंबर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget