एक्सप्लोरर

India vs South Korea Hockey Final: आज चौथी बार फाइनल में भिड़ेंगी भारत-कोरिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

India vs South Korea Asia Cup 2025 Final: आज हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और साउथ कोरिया की टक्कर है. दोनों टीमें अभी तक 3 बार फाइनल में भिड़ चुकी हैं, जिनमें कोरिया का पलड़ा भारी रहा है.

हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत और साउथ कोरिया के बीच है. सुपर4 में जब दोनों टीमें भिड़ी थी तब मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा था. ये चौथी बार है जब भारत और कोरिया एशिया कप के खिताब के लिए एक दूसरे से टकराएगी. जानिए मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर, लाइव स्ट्रीमिंग किस एप पर होगी. मैच की टाइमिंग और अन्य डिटेल.

भारत ने पूल स्टेज में तीनों मैच जीते थे और अंक तालिका में टॉप पर रही थी. साउथ कोरिया ने 3 में से 2 मुकाबले जीते थे और उसका स्थान पूल बी में दूसरा था. सुपर4 स्टेज में भारत और कोरिया का पहला मैच एक दूसरे के साथ था, जो 2-2 से ड्रा रहा. इसके बाद साउथ कोरिया चीन से हारी और मलेशिया को 4-3 से हराया. भारत ने इसके बाद मलेशिया (4-1) और चीन (7-0) को बुरी तरह हराया.

फाइनल में भारत और साउथ कोरिया के आंकड़े

1994 में साउथ कोरिया ने भारत को फाइनल में हराकर अपना पहला एशिया कप का खिताब जीता था. इसके बाद 2007 में दोनों की खिताबी भिड़ंत हुई, जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने जीत दर्ज की. आखिरी बार दोनों फाइनल में 2013 में आमने-सामने हुए थे, तब कोरिया ने 4-3 से खिताबी मैच जीता था. साउथ कोरिया की टीम अपने खिताब को बचाने के लिए मैदान में उतरेगी, वह कुल 5 बार खिताब जीत चुके हैं. जबकि भारत ने 3 बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है. 

भारत ने किन वर्षों में जीते एशिया कप के खिताब

  • 2003 - फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया
  • 2007- फाइनल में साउथ कोरिया को 7-2 से हराया
  • 2017- फाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराया

भारत बनाम साउथ कोरिया एशिया कप 2025 का फाइनल मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और कोरिया के बीच एशिया कप का फाइनल मैच आज रविवार, 7 सितंबर को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

भारत बनाम साउथ कोरिया एशिया कप 2025 का फाइनल मैच किस वेन्यू पर खेला जाएगा?

भारत और कोरिया के बीच एशिया कप का फाइनल मैच बिहार के राजगीर स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम साउथ कोरिया हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत और साउथ कोरिया के बीच होने वाले हॉकी एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हो.

भारत बनाम साउथ कोरिया हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मैच किस टीवी चैनल पर देखें?

भारत और साउथ कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 चैनल पर आएगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाक से कोई मुकाबला नहीं, भगवा जर्सी का फैसला...', हॉकी कोच की ABP से बातचीत
'पाक से कोई मुकाबला नहीं, भगवा जर्सी का फैसला...', हॉकी कोच की ABP से बातचीत
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
20वें एशिआई गेम्स के लिए इंडियन हॉकी टीम की घोषणा, जानिए कौन है कप्तान
20वें एशिआई गेम्स के लिए इंडियन हॉकी टीम की घोषणा, जानिए कौन है कप्तान
FIH Pro League: पाकिस्तान पर फिर भारी पड़ा भारत, 7-1 से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, एक गोल से पिछड़ने के बाद किए लगातार सात गोल
पाकिस्तान पर फिर भारी पड़ा भारत, 7-1 से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, एक गोल से पिछड़ने के बाद किए लगातार सात गोल

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget