नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या वैसे तो अपने खेल की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन, इस बार वह अपने ट्वीट की वजह से चर्चा का विषय़ बन गए हैं. दरअसल टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के जन्मदिन पर उन्होंने जहीर को बधाई देते हुए इस तरह से ट्वीट किया कि ट्रोल हो गए. उन्होंने जहीर को बधाई देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया.
हार्दिक ने बधाई देते हुए लिखा, '' जन्मदिन मुबारक हो जैक...मुझे उम्मीद है आप भी गेंद को मैदान से बाहर मारेंगे, जैसे कि मैंने यहां किया.''
उन्होंन अपने ट्वीट के साथ घरेलू मैच का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में हार्दिक बल्लेबाजी कर रहे हैं और जहीर गेंदबाजी, जहीर गेंद फेंकते है और हार्दिक उस पर छक्का जड़ देते हैं. हार्दिक का इस वीडियो के साथ किया गया ट्वीट जहीर के फैन्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने हार्दिक को अंहकार छोड़ने के लिए कह दिया.
एक यूजर ने लिखा, ''अहंकार तुझे ले डूबेगा मेरे भाई पंड्या..विनम्र बनो, मूर्ख नहीं.'' वहीं एक अन्य यूजर ने जहीर से तुलना करते हुए लिखा, ''उम्मीद है कि हार्दिक आप टॉक शो के बाहर भी बेहतरीन प्रदर्शन करोगे और भारत के लिए विश्व कप जीतने में सफल हो पाओगे जैसा कि जहीर ने किया.''
जहीर का जवाब हालांकि जहीर खान ने हार्दिक को जवाब देते हुए कहा, '' आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया हार्दिक.. मेरी बैटिंग स्किल्स कभी भी आपकी तरह नहीं रही, लेकिन मेरा जन्मदिन वैसा ही रहा जैसा इस गेंद के बाद अगली डीलिवरी थी.''
यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘राफेल’ में उड़ान भरने के बाद ABP न्यूज़ से बोले राजनाथ- ‘आत्मरक्षा के लिए है ये शक्तिशाली एयरक्राफ्ट’अफगानिस्तान में मारा गया भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी आसिमउद्धव ठाकरे का कांग्रेस पर हमला, कहा- बीजेपी से नहीं तो क्या आर्टिकल 370 के खात्मे के विरोधी से करता गठबंधनमोहन भागवत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- लिंचिंग मामले में दोषियों को किसने माला पहनाई थी