एक्सप्लोरर

Google Doodle Today: शादी के लिए दिया चैलेंज, कद-काठी और डाइट जानकर चौंक जाएंगे आप, ये थीं देश की पहली महिला पहलवान

Hamida Banu: देश की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने मुंबई में एक मिनट से भी कम समय तक चले मुकाबले में रूस की "फीमेल बियर" वेरा चिस्टिलिन को हराया. आज उन्हें गूगल ने डूडल बनाकर सम्मानित किया है.

India’s first female wrestler Hamida Banu: शनिवार, 4 मई को गूगल ने डूडल बनाकर भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानू को सम्मानित किया. यह डूडल हमें 1940 और 50 के दशक में कुश्ती जैसे पुरुष-प्रधान खेल में महिलाओं के धाक की याद दिलाता है. हमीदा बानू का जन्म 19 अक्टूबर 1928 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था. 9 नवंबर 2006 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. हमीदा बानू से जुड़ी कई कहानियां हैं जो मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ी जा सकती हैं. चाहे वह उनका अनोखा शादी प्रपोजल हो या उनकी कद काठी और खान-पान की आदतें.

मुझे हरा दो तो शादी कर लूंगी! :हमीदा बानू
BBC की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 1954 में हामिदा बानू ने पुरुष पहलवानों को एक चुनौती दी थी - "मुझे हरा दो तो शादी कर लूंगी!"  इसके तुरंत बाद, उन्होंने पंजाब के पटियाला और कोलकाता के दो पहलवानों को हरा दिया.

हमीदा बानू- "अमेजन ऑफ अलीगढ़"
बीबीसी की रिपोर्ट में वडोदरा के रहने वाले सुधीर पराब का जिक्र किया गया है. जो बचपन में हामिदा बानू के शुरुआती दौर को याद करते हैं. शहर में उनके आने की धूम मची थी. ट्रकों और गाड़ियों पर उनके बैनर और पोस्टर लगे थे. अखबारों ने उन्हें "अमेजन ऑफ अलीगढ़" कहा.

हमीदा के सामने हार माना बाबा पहलवान
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मई में हमीदा बानू साल की अपनी तीसरी फाइट के लिए गुजरात के वडोदरा पहुंचीं. लेकिन, मुकाबले से पहले असली पहलवान ने मैच से इंकार कर दिया. जिससे हामिदा बानू का सामना बाबा पहलवान से हुआ. एसोसिएटेड प्रेस की 3 मई 1954 की रिपोर्ट के अनुसार, "ये मुकाबला सिर्फ एक मिनट 34 सेकंड चला, जिसमें हामिदा विजयी रहीं." रिपोर्ट में कहा गया कि रेफरी ने बाबा पहलवान को हार मानते हुए शादी की दाव से बाहर करार दिया.

हमीदा बानू की कद काठी और खान-पान
रिपोर्ट के अनुसार, हमीदा बानू का वजन, लंबाई और खानपान, सब कुछ सुर्खियों में था. बताया जाता है कि उनका वजन 108 किलो और लंबाई 5 फीट 3 इंच थी. उनकी रोज़ाना की डाइट में 5.6 लीटर दूध, 1.8 लीटर फलों का जूस, 6 अंडे, एक मुर्गी, 2.8 लीटर सूप, लगभग 1 किलो मटन और बादाम, आधा किलो मक्खन, दो बड़ी रोटियां और दो प्लेट बिरयानी शामिल थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1200 से अधिक डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक का हुआ इस्तेमाल, बड़ा खुलासा
IPL में 1200 से अधिक डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक का हुआ इस्तेमाल, बड़ा खुलासा
FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल... मेसी-रोनाल्डो नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल... मेसी-रोनाल्डो नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
पहले ग्राउंड पर भिड़े थे सैमसन और क्लासेन, अब मैदान के बाहर क्या हुआ जिसकी हो रही चर्चा
पहले ग्राउंड पर भिड़े थे सैमसन और क्लासेन, अब मैदान के बाहर क्या हुआ जिसकी हो रही चर्चा
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट

वीडियोज

बेटी की मौत का सच जानना चाहता परिवार, कोर्ट से नहीं मिली राहत | Twisha Sharma Death Case | Breaking
Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
5 देश, 5 दिन और भारत के लिए 'गेमचेंजर' डील, PM मोदी की यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल?
5 देश, 5 दिन और भारत के लिए 'गेमचेंजर' डील, PM मोदी की यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल?
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
'नाजुक मोड़ पर...', डोनाल्ड ट्रंप ने US-ईरान पीस टॉक पर सब साफ कर दिया, तेहरान को दे दिया अल्टीमेटम
'नाजुक मोड़ पर...', ट्रंप ने US-ईरान पीस टॉक पर सब साफ कर दिया, तेहरान को दे दिया अल्टीमेटम
Tea And Romance: फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?
फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
Embed widget