लखनऊः भारत ने एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को मात देकर 15 साल के सूखे को खत्म करते हुए दूसरी बार खिताब जीत लिया है. भारत ने खिताब की आशा लिए पहली बार फाइनल में पहुंची बेल्जियम की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 2-1 से जीत हासिल की. लेकिन इस जीत के बाद मौजूदा टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के खिलाड़ियों के संघर्ष और त्याग के बारे में बताया. हरेंद्र ने बताया कि टीम के सैकंड गोलकीपर कृष्ण पाठक अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि उस समय टीम इंग्लैंड दौरे पर जा रहे थे। उनके पिता का कुछ महीने पहले इंग्लैंड दौरे पर जाने से ठीक पहले निधन हो गया था और कृष्ण वहां इसलिए नहीं पहुंचे क्योंकि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर देश के लिए जाना था. जीत के बाद हरेंद्र ने कहा, 'मैंने खुद से कहा कि हो सकता है मैं एक ओलंपियन ना बनूं लेकिन मैं ओलंपियंस और वर्ल्ड चैंपियंस तैयार करूंगा जिन पर देश गर्व करेगा। मैंने वर्ल्ड कप में कभी तिरंगे को फहराते नहीं देखा, इस बार मैं यह देखना चाहता था और ऐसा हुआ। मैंने अपनी जिंदगी के 22 साल भारतीय टीम को वर्ल्ड कप उठाते हुए देखने में लगा दिए।” जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाडि़यों ने इस पल को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में को पूरे 15 साल बाद जीतकर जूनियर टीम इंडिया ने ये कमाल कर दिखाया. फाइनल में गुरजंत सिंह और सिमरनजीत सिंह ने गोल किए. भारत की जीत में गोलकीपर विकास दहिया ने भी अहम भूमिका निभाई. गुरजंत ने आठवें और सिमरनजीत ने 22वें मिनट में शानदार फील्ड गोल किए. मैच के आखिरी मिनट में बेल्जियम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर वे गोल करने में सफल रहे, लेकिन यह गोल उन्हें जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुआ. भारतीय टीम ने 2001 में अर्जेटीना को मात देकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था.
- होम
- इंडिया
- विश्व
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- बिहार
- दिल्ली NCR
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पंजाब
- झारखंड
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- बॉलीवुड
- ओटीटी
- टेलीविजन
- तमिल सिनेमा
- भोजपुरी सिनेमा
- मूवी रिव्यू
- रीजनल सिनेमा
- क्रिकेट
- आईपीएल
- कबड्डी
- हॉकी
- WWE
- ओलिंपिक
- धर्म
- राशिफल
- अंक ज्योतिष
- वास्तु शास्त्र
- ग्रह गोचर
- एस्ट्रो स्पेशल
- बिजनेस
- हेल्थ
- रिलेशनशिप
- ट्रैवल
- फ़ूड
- पैरेंटिंग
- फैशन
- होम टिप्स
- GK
- टेक
- ट्रेंडिंग
- शिक्षा
- ऑटो