पणजी: गोवा क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है. वहां के एक क्रिकेटर का निधन रविवार को बैटिंग करने के दौरान हो गया. दरअसल,  गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (44) रविवार दोपहर को मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर का मैच खेल रहे थे. इसी दौरान गश खाकर गिरने से उनकी मौत हो गई.

मडगांव क्रिकेट क्लब ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसके एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, ‘‘जब वह गश खाकर गिरे तब वह नान-स्ट्राइकर छोर पर थे. उनके गिरते ही वहां मौजूद लोग उन्हें जल्दी से अस्पताल ले गए. ’’

यह घटना राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुई. क्रिकेटर को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित कर दिया गया. घोडगे 1999-2000 रणजी ट्रीम का हिस्सा थे और स्थानीय क्रिकेट में काफी सक्रिय थे.

घोडगे ने गोवा के लिए दो रणजी मैच खेले हैं और गोवा की तरफ से 1990 के दशक में कई एक दिवसीय मैचों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है. उनके असामयिक निधन से गोवा के क्रिकेटरों को काफी दुख हुआ है. राजेश घोडगे का क्रिकेट से अभी भी पहले की ही तरह नाता था.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: आवारा गायों को 'गोद' लेने वालों को 15 अगस्त-26 जनवरी पर सम्मानित करेगी गहलोत सरकारकर्नाटक के मंत्री शिवकुमार का दावा- कांग्रेस के 3 विधायकों के साथ मुंबई के होटल में हैं बीजेपी के नेतादिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से हिजबुल के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल