दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शुमार लियोनेलमेसी जल्द ही भारत आने वाले हैं. इवेंटप्रमोटरसतद्रुदत्ता ने शु्क्रवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि मेसी का तीन शहरों का ‘GOAT Tour of India 2025’ 12 दिसंबर से कोलकाता से शुरू होगा. इसके बाद वे अहमदाबाद और मुंबई जाएंगे, और 15 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. मेसी का 2011 के बाद यह पहला भारत दौरा होगा. इस दौरान मेसीस्पेशलइवेंट्स, कॉन्सर्ट और फुटबॉल मैच के जरिए भारतीय फैन्स से जुड़ेंगे.
भारत आएंगे लियोनेलमेसी
दत्ता ने शुक्रवार को कंफर्म कर दिया कि मेसी इंडिया टूर पर आएंगे. दत्ता ने पीटीआई को बताया, “मुझे अनुमति मिल गई और फिर मैंने इसे आधिकारिक तौर पर (सोशल मीडिया पर) घोषित कर दिया. मेसी 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच किसी भी दिन अपने टूर का आधिकारिक पोस्टर, जिसमें सभी डिटेल्स और एक छोटा सा परिचय होगा, पोस्ट करेंगे.”
12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे मेसी
मेसी 12 दिसंबर की रात को कोलकाता पहुंचेंगे, जहां उनका सबसे लंबा स्टे होगा. 13 दिसंबर की सुबह ताज बंगाल होटल में एक खास ‘मीट-एंड-ग्रीट’ और फूड-टीफेस्टिवल होगा, जिसमें अर्जेंटीना और असम चाय का फ्यूजन, बंगाली फिश और मिठाइयों का स्वाद परोसा जाएगा. इसी दिन मेसी की विशाल स्टेचू का अनावरण, ‘GOAT Concert’ और ‘GOAT Cup’ फुटबॉल मैच ईडनगार्डन्स या साल्ट लेक स्टेडियम में होगा.
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मेसी के लिए 25x20 फीट का खास म्यूरल भी बनाया जाएगा, जिसमें फैन्समैसेज और पेंटिंग कर सकेंगे. ‘GOAT Cup’ में मेसी के साथ सौरवगांगुली, लिएंडरपेस, जॉनअब्राहम और बाइचुंगभूटिया जैसे स्टार्सखेलेते हुए दिख सकते हैं.
13 को अहमदाबाद, 14 को मुंबई जाएंगे मेसी
13 दिसंबर की शाम वे अहमदाबाद जाएंगे, जहां वो अदाणी फाउंडेशन के प्राइवेट इवेंट में शामिल होंगे. 14 दिसंबर को मुंबई में सीसीआई ब्रेबोर्न में मीट-एंड-ग्रीट और पैडलGOAT Cup खेला जाएगा, जिसमें शाहरुख खान, लिएंडरपेस और कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं. शाम को वानखेड़े स्टेडियम में GOAT Concert और GOAT Cup होगा, जिसमें सचिनतेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और बॉलीवुडस्टार्स भी नजर आ सकते हैं.
मेसी 15 दिसंबर को करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
15 दिसंबर को दिल्ली में मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद मेसीफिरोजशाहकोटला स्टेडियम में आखिरी GOAT Concert और GOAT Cup खेलते हुए दिखेंगे.
