FIFA World Cup 2026 Final Highlights: फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
FIFA World Cup 2026 Final Highlights: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया.
नीरज शर्माLast Updated: 20 Jul 2026 03:37 AM

बैकग्राउंड
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. स्पेन 16 साल के बाद दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बना है. पूरे मैच में स्पेन...More
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. स्पेन 16 साल के बाद दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बना है. पूरे मैच में स्पेन टीम का दबदबा देखने को मिला, वहीं अर्जेंटीना की टीम पूरे मैच में टारगेट पर एक भी शॉट नहीं लगा पाई. मुकाबले का एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने किया.अर्जेंटीना और स्पेन, दोनों टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही थीं. पहला हाफ, दूसरा हाफ भी गोल रहित रहा था, जिसके बाद मैच का परिणाम पाने के लिए 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम का सहारा लिया गया. एक्स्ट्रा टाइम के पहले 15 मिनट में भी कोई गोल नहीं आया. मगर दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में फेरान टोरेस ने गोल दागते हुए स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही.गत चैंपियन अर्जेंटीना पूरे मैच में स्पेन के आगे टिक ही नहीं पाई. शुरू से लेकर अंत तक स्पेन ने गोल करने के 20 चांस बनाए, जबकि अर्जेंटीना केवल दो चांस बना सकी. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस मैच में ऐसे पहले कप्तान बने थे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए तीन अलग-अलग फाइनल खेले. वहीं गोल्डन बूट जीतने के लिए उन्हें 3 गोल करने की जरूरत थी, लेकिन उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई.अर्जेंटीना को आखिरी मिनटों में गोल करने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन सिमोन उस मौके को भुना नहीं पाए. यही आखिरी मौका था जहां अर्जेंटीना बराबरी कर सकती थी, लेकिन स्पेन ने अंत तक 1-0 की बढ़त को कायम रखा.
FIFA World Cup 2026 Final Live: स्पेन बना वर्ल्ड चैंपियन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. मैच का एकमात्र गोल 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने किया. स्पेन ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है. आखिरी बार उसने 2010 में विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी. वहीं अर्जेंटीना को आखिरी मिनटों में बराबरी का सुनहरा मौका मिला, लेकिन उसे लियोनेल मेसी की टीम गोल में तब्दील नहीं कर पाई.