गोल्ड कोस्ट: भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के के आठवें दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है. सावंत ने 618.9 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता. वहीं सिंगापुर की लिंडसे वेलोसो ने 621.0 का स्कोर करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

स्कॉटलैंड की सेओनइड मैक्इनटोश ने 618.1 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट के फाइनल में भारत की एक और निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. वह 602.2 के स्कोर के साथ 16वें स्थान पर रहीं.

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अबतक 25 मेडल जीते हैं. इन 25 मेडल में 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन निशानेबाजों ने ही किया है. निशानेबाजी में भारत को अब तक 12 मेडल मिले हैं. जिनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं.