नई दिल्ली: जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया को लेकर जिम्बाब्वे के कोच मखाया एंटिनी ने सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. एंटिनी ने इस दौरे पर आई टीम इंडिया को एक कमजोर टीम बताया है और इस टीम से जिम्बाब्वे को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. टीम इंडिया इस दौरे 3 वनडे और 3 तीन टी-20 मैच खेलेगी.
मखाया एंटिनी ने कहा कि टीम इंडिया अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ इस दौरे पर नहीं आई है. कप्तान धोनी के अलावा और किसी भी खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा अनुभव नहीं हैं. इस लिहाज से जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया अपनी बेस्ट टीम के साथ नहीं आई है.
एंटिनी के कहा कि जिम्बाब्वे की टीम 90 के दशक में एक मजबूत टीम बनकर उभर रही थी. लेकिन उसके बाद इस टीम के स्तर में बहुत तेजी से गिरावट आती गई. मै उस दौर में दक्षिण अफ्रिका के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी छाप छोड़ चुका था.
एंटिनी ने यह भी कहा कि जिम्बाब्वे दौरे पर काफी कमजोर टीम आती है. हम चाहते है कि जिम्बाब्वे दौरे पर मजबूत टीमें आये. जिम्बाब्वे तेजी से एक मजबूत टीम के तौर पर उभर रही हैं और वह दूनिया के किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है.
आपको बता दे कि जिम्बाब्वे की टीम अपने नए कप्तान और नए कोच के साथ इस सीरीज में खेलने उतर रही है. कोच एंटिनी के साथ लांस क्लूजनर, ततेंदा तायबू और कप्तान ग्रीम क्रेमर टीम इंडिया से मुकाबले के तैयार है.
भारतीय टीम इससे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई में 2005 में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी. मौजुदा कप्तान धोनी भी उस टीम में शामिल थे. इस दौरे पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 5-0 से हराया था. यह दौरा कोच ग्रैग चैपल और गांगुली के बीच चल रहे विवादों के कारण काफी सुर्खियों में रही थी.
