एक्सप्लोरर

YouWeCan Event: लंदन में युवराज सिंह के YouWeCan गाला में कौन-कौन से लीजेंड्स ने बिखेरा जलवा? जानिए पूरी लिस्ट

लंदन में युवराज सिंह के YouWeCan Foundation के तहत एक खास फंडरेज इवेंट रखा गया था. इस इवेंट में सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक कई अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार्स की मौजूदगी ने माहौल को यादगार बना दिया.

लंदन की एक शाम क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार शामों में दर्ज हो गई, जब एक ही छत के नीचे क्रिकेट जगत के कई दिग्गज सितारे एकसाथ नजर आए. ये खास मौका था भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिक्सर किंग युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक खास फंडरेज इवेंट का, जो उनकी संस्था YouWeCan Foundation के तहत रखा गया था. इस इवेंट में सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली कई अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार्स की मौजूदगी ने माहौल को और भी भव्य बना दिया.

कौन-कौन से दिग्गज खिलाड़ी रहे मौजूद?

इस ग्लैमरस डिनर इवेंट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, आशीष नेहरा, वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन जैसे अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार्स शामिल हुए.

इस शानदार गाला में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मैदान से बाहर भी वह कितने लोकप्रिय हैं. कोहली ने अपने टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर पहली बार मजाकिया लहजे में कुछ ऐसा कहा, जिस पर पूरे हॉल में ठहाके गूंजने लगे. 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस इवेंट में अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे. तेंदुलकर की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया. क्रिकेट फैन्स के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा रहा, जब उन्होंने क्रिकेट की दो सबसे बड़ी हस्तियों सचिन और विराट को एक साथ मंच पर देखा.

सभी दिग्गजो ने युवराज सिंह के सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए उनकी YouWeCan फाउंडेशन के लिए दिल खोलकर समर्थन जताया.

पूरी टीम इंडिया भी रही मौजूद

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया भी इस इवेंट का हिस्सा बनी. हालांकि, खिलाड़ियों को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अगले टेस्ट की तैयारियों में जुटना था, इसलिए उन्होंने महज एक घंटे के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और फिर अपने टीम होटल वापस लौट गए.

क्या है YouWeCan?

YouWeCan Foundation युवराज सिंह द्वारा 2012 में शुरू की गई एक कैंसर अवेयरनेस और सपोर्ट संस्था है. खुद कैंसर से जंग जीत चुके युवराज ने इस फाउंडेशन के जरिए कई जरूरतमंद मरीजों को इलाज और आर्थिक मदद दी है. यह इवेंट इसी संस्था के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले कश्मीरी शख्स के बारे में अब हुआ ये खुलासा, बढ़ाई गई सुरक्षा
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले कश्मीरी शख्स के बारे में अब हुआ ये खुलासा, बढ़ाई गई सुरक्षा
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी

वीडियोज

Budget 2026 से पहले Made in India का Boost, Capital Goods aur Auto Sector को Incentives | Paisa Live
Jio Platforms का Mega IPO, India का अब तक का Biggest Listing Opportunity | Paisa Live
Laalo – Krishna Sada Sahaayate Review: सिनेमा को समझने का एक खूबसूरत सफर
प्रेमानंद जी महाराज, Iconic विलेन | वन टू चा चा चा और और भी धमाकेदार फिल्मे | Ashutosh Rana & Nyrraa M Banerji के साथ
Budget 2026: Insurance for All या Insurance for Few? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले कश्मीरी शख्स के बारे में अब हुआ ये खुलासा, बढ़ाई गई सुरक्षा
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले कश्मीरी शख्स के बारे में अब हुआ ये खुलासा, बढ़ाई गई सुरक्षा
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी
'अगर मुश्किल स्थिति हो, तो रोहित और कोहली...', शुभमन गिल ने बताई इन दो दिग्गजों की अहमियत
'अगर मुश्किल स्थिति हो, तो रोहित और कोहली...', शुभमन गिल ने बताई इन दो दिग्गजों की अहमियत
कब्ज की समस्या कब बन जाती है कैंसर, कब हो जाना चाहिए सावधान?
कब्ज की समस्या कब बन जाती है कैंसर, कब हो जाना चाहिए सावधान?
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
"बच्चे पैदा करो और 10 लाख ले जाओ" बिहार में सामने आया अजीब स्कैम- यूजर्स बोले, डर का माहौल है
Embed widget