एक्सप्लोरर

Watch: वीडियो कॉल पर फैन कर रहे थे बात, युवराज ने सोचा सेल्फी लेंगे और फिर हो गया गंदा मजाक

T20 World Cup 2024: युवराज सिंह का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. देखिए कैसे खुले मैदान में युवराज की आंखें धोखा खा गईं.

T20 World Cup 2024: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह वेस्टइंडीज और यूएसए में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एम्बेसडर हैं. इस कारण युवराज कई मैदानों का भ्रमण कर रहे हैं और क्रिकेट को प्रमोट करने के चलते अमेरिका के कई टीवी शोज़ में भी दिखाई दे चुके हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारत बनाम यूएसए मैच से लिया गया है. दरअसल इस वीडियो में युवराज सिंह स्टैंड्स में फैंस के बीच खड़े हुए हैं. एक फैन उनके पास आया और सेल्फी लेकर दूर चला गया, लेकिन एक अन्य कपल ने भी फोन का फ्रंट कैमरा खोला हुआ था जिन्हें देख युवराज की आंखें धोखा खा गई थीं.

भारत की पारी के 9 ओवर पूरे हो चुके थे, तभी कैमरा युवराज सिंह पर जाकर टिका. असल में जिस कपल ने फोन का फ्रंट कैमरा खोला हुआ था, उसे देख युवराज सिंह को लगा कि वो भी उनके साथ सेल्फी खींचने का प्रयास कर रहा है. मगर जब युवराज उनके पास गए तो उन्हें अंदाजा हुआ कि वह कपल वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहा था. जैसे ही भारतीय दिग्गज को इस बात का अंदाजा हुआ, उन्होंने अपना ध्यान दूसरे फैंस पर लगा दिया. फैंस कमेन्ट सेक्शन में युवराज सिंह के साथ घटी इस घटना का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

सूर्या ने दिखाया दम

जिस मैच के दौरान युवराज सिंह का वीडियो बनाया गया, उसमें भारत ने यूएसए को 7 विकेट से रौंद दिया था. भारतीय टीम के सामने 111 रन का लक्ष्य था। हालांकि भारत के शुरुआती 3 विकेट महज 39 रन पर गिर गए थे, लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की नाबाद 72 रन की साझेदारी भारतीय टीम को जीत तक खींच ले गई. सूर्या ने 50 रन और दुबे ने 31 रन की पारी खेली थी. यह जीत दर्ज कर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गई थी.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: बाढ़ में बह जाएगी पाकिस्तान की सुपर-8 की उम्मीद! 'इमरजेंसी' के हालात में कैसे होगा मैच?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget