एक्सप्लोरर

शराब और सिगरेट..., इस भारतीय क्रिकेटर को लेकर योगराज सिंह का बड़ा बयान; बताई करियर बर्बाद होने की वजह

Yograj Singh: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने तीखे बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं. अब उन्होंने एक पूर्व खिलाड़ियों पर बहुत बड़ा खुलासा किया है.

Yograj Singh on Vinod Kambli: विनोद कांबली ने जब साल 1991 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया, तब उनकी बैटिंग चर्चा में बनी रहती थी. टेस्ट में 54 का औसत, वहीं 100 से अधिक वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले कांबली जहां एक महान बल्लेबाज बनने की ओर अग्रसर थे, वहां उनका करियर बहुत जल्दी समाप्त हो गया. वो खुद शराब की लत और देर रात तक पार्टी जैसी आदतों को स्वीकार कर चुके हैं. अब युवराज सिंह के पिता, योगराज सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने विनोद कांबली को अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने सलाह को गंभीरता से नहीं लिया.

इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए योगराज सिंह ने बताया, "मैंने विनोद कांबली से एक बार कहा था, 'ये पार्टियां, सिगरेट फूंकना, लड़कियों के पास जाना ये सब बंद कर दो वरना तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा और तुम रो रहे होगे. अब देखिए, उनके साथ क्या हुआ. मैं उनसे बात की, जवाब में उन्होंने मुझसे कहा, 'सर आपका टाइम चला गया.' वो यह सोचता था कि वही किंग है. आप क्रिकेट से बड़े नहीं हो सकते."

बिगड़ गया था स्वास्थ्य

कुछ महीनों पहले विनोद कांबली अपने खराब स्वास्थ्य के कारण चर्चा का विषय बने थे. 52 वर्षीय कांबली कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और दिसंबर 2024 में उन्हें आकृति अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उन्हें यूरीन इन्फेक्शन की समस्या थी, इसके साथ ही वो आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के फाउंडेशन ने विनोद कांबली के इलाज के लिए उनकी आर्थिक सहायता की थी.

विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 103 वनडे मैचों में 2 शतक और 14 फिफ्टी समेत 2,477 रन बनाए थे. वहीं 17 मैचों के टेस्ट करियर में उन्होंने 1,084 रन बनाए, जिनमें 4 शतक और तीन अर्धशतकीय पारी शामिल रहीं. कांबली आज भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

अब इस टीम से खेलेंगे मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, जानें कैसे और कितने साल के लिए हुई डील

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार; वीडियो वायरल 
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: आर-पार की जंग, 'स्वामी- सिस्टम' में भिड़ंत | Shankaracharya Controversy
'Operation Sindoor' का बदला लेगा Masood Azhar, कब हो सकता है हमला? हाई अलर्ट भारत!
Chitra Tripathi: डेढ़ साल पहले Sangeet Ragi ने Avimukteshwar को ऐसा क्या कहा? | Shankaracharya
K Ramachandra Rao SUSPENDED: कांड पर कांड! DGP की काली कहानी पुरानी है! | ABPLIVE
BJP New President: Nitin Nabin को ही क्यों दी बड़ी जिम्मेदारी? West Bengal वाला connection क्या है?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
दिल्ली में पार्किंग शुल्क होगा दोगुना, GRAP-III और IV में लगेगा चार्ज
मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
मिशन बंगाल में जुटे नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार; वीडियो वायरल 
बेटी की जान बचाने के लिए '9 करोड़' के इंजेक्शन की दरकार, महिला फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को जारी किया नोटिस, 27 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
21 हजार की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा ये शख्स, मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर की कहानी हुई वायरल
21 हजार की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा ये शख्स, मैकेनिकल डिप्लोमा होल्डर की कहानी हुई वायरल
How Much Tea Is Safe: ठंड के मौसम में कितनी कप चाय सेहतमंद, जानें कब होने लगता है सेहत को नुकसान?
ठंड के मौसम में कितनी कप चाय सेहतमंद, जानें कब होने लगता है सेहत को नुकसान?
Embed widget