World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में बीती रात (11 अक्टूबर) टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. सबसे पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की मददगार विकेट पर अफगानिस्तान को 272 रन पर रोक दिया और फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 35 ओवर में ही आसानी से टारगेट चेज़ कर लिया. भारत ने यहां 8 विकेट से जीत हासिल की. इस बड़ी जीत ने वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का नेट रन रेट सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई. अब ताजा रन रेट के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. यहां पहले नंबर पर अभी भी न्यूजीलैंड की टीम काबिज़ है.

बता दें कि इस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमें एक ही ग्रुप में रखी गई हैं. हर टीम बाकी सभी 9 टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. इस तरह पहले राउंड में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे. यहां जो भी चार टीमें टॉप पर रहेंगी, वे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी. फिलहाल, न्यूजीलैंड और भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टॉप-4 में शामिल हैं.

टीमेंमैचजीतहारपॉइंट्सनेट रनरेट
1. न्यूजीलैंड22041.958
2. टीम इंडिया22041.500
3. पाकिस्तान22040.927
4. दक्षिण अफ्रीका11022.040
5. इंग्लैंड21120.553
6. बांग्लादेश2112-0.653
7. ऑस्ट्रेलिया1010-0.883
8. श्रीलंका2020-1.161
9. नीदरलैंड्स2020-1.800
10. अफगानिस्तान2020-1.907

ऐसे रहे हैं पिछले आठ मुकाबलों के नतीजेवर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 82 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से मात दी. दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 81रन से हराया. तीसरे मैच में बांग्लादेश 92 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से विजय रही. चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से मात दी. पांचवें मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मुकाबला जीता. छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स को 99 रन से पटखनी दी. सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से बुरी तरह हराया तो वहीं आठवें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को 6 विकेट से जीत मिली. नौंवा मुकाबला भारत के नाम रहा. भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें...

AUS vs SA: लखनऊ की मिस्ट्री पिच पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर, ऐसा रहा है इस विकेट का रिकॉर्ड