World Cup 2019: इओन मोर्गन बोले, 'पता नहीं अंतिम-15 खिलाड़ी कौन होंगे'
ABP News Bureau | 20 May 2019 03:39 PM (IST)
World Cup 2019: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन अपनी मेजबानी में शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम को लेकर अब भी निश्चित नहीं हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन अपनी मेजबानी में शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम को लेकर अब भी निश्चित नहीं हैं. मोर्गन ने पांचवें और अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान पर मिली 54 रनों की जीत के बाद कहा कि खिलाड़ियों की ओर से लगातार शानदार प्रदर्शन ने चयन काफी जटिल बना दिया है. क्रिकंफो ने मोर्गन के हवाले से कहा, "15 के बारे में मुझे नहीं पता. हमने अब तक जो भी उपलिब्ध हासिल की है, उस पर सभी खिलाड़ियों को गर्व होना चाहिए. खिलाड़ियों की ओर से लगातार शानदार प्रदर्शन ने चयन काफी जटिल बना दिया है." उन्होंने कहा, "लेकिन चोट और अन्य चीतों के चलते सभी 17 खिलाड़ियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी." इस बीच, पांचवें मैच में पांच विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स ने कहा है कि उन्हें टीम में शामिल होने की पुष्टि का इंतजार रहेगा. उन्होंने कहा, " हर कोई बुलावे को लेकर चिंतित है."