एक्सप्लोरर

Asia Cup: विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की किरकिरी, अब नेपाल ने चटाई धूल; हर तरफ हो रही थू-थू

Womens Under 19 Asia Cup 2024: एशिया कप में नेपाल ने पाकिस्तान को हरा दिया है. इस हार के चलते अब पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

Nepal Beat Pakistan Women's Under 19 Asia Cup: महिला अंडर-19 एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का आगाज 15 दिसंबर को हुआ था. इस बीच सोमवार को ग्रुप बी के मैच में पाकिस्तान और नेपाल का आमना-सामना हुआ, जिसमें नेपाल ने 6 विकेट से जीत दर्ज करके क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया है. अब नेपाल ने अंडर-19 एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है, वहीं पाक टीम ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच हारने से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान की महिला टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 104 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल टीम ने एक ओवर शेष रहते 6 विकेट से इस मुकाबले को जीता है.

नेपाल की कप्तान पूजा महातो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहले उन्होंने अपने 4 ओवर के गेंदबाजी स्पेल में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं जब बैटिंग की बारी आई तो पूजा ने 47 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए एक समय 100 रन बना पाना भी मुश्किल प्रतीत हो रहा था, लेकिन कोमल खान ने 38 रन और महम अनीस ने 29 रन की पारी खेल अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर

महिला अंडर-19 एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप बी में रखा गया था. ग्रुप मुकाबले में टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंद चुकी थी. यदि पाक टीम को सुपर-4 में प्रवेश पाना था तो उसे हर हालत में नेपाल पर जीत दर्ज करनी थी. खैर अब नेपाल ने यादगार जीत दर्ज करके सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई है.

ग्रुप ए पर नजर डालें तो उसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और टूर्नामेंट के होस्ट मलेशिया को जगह दी गई थी. इस ग्रुप में श्रीलंका 2 मैच में एक जीत दर्ज करने के बाद अभी टेबल के टॉप पर मौजूद है. इस ग्रुप में बांग्लादेश और मलेशिया का मैच बाकी है. नेट रन रेट को देखते हुए संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि ग्रुप श्रीलंका और बांग्लादेश ही सुपर-4 स्टेज में जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, यह खूंखार तेज गेंदबाज हो गया चोटिल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
ग्रीनलैंड पर कब्जे का समर्थन न करने वालों पर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम, फ्रांस समेत 8 देशों की बढ़ेगी मुश्किल
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
Mountain Formation: कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
Embed widget