एक्सप्लोरर

GGW vs UPW Highlights: गुजरात की यूपी पर बड़ी जीत, सबसे नीचे होने के बाद भी ठोका प्लेऑफ का दावा; बेथ मूनी और डिएंड्रा डॉटिन चमकीं

GGW vs UPW Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 81 रनों से हराया. 187 का पीछा करते हुए यूपी ने 6 विकेट मात्र 48 रनों पर गंवा दिए थे.

Gujarat Giants vs UP Warriorz WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के 15वें मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स पर 81 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली. जवाब में यूपी की शुरुआत बेहद खराब हुई, उसने अपने 6 विकेट मात्र 48 रन पर गंवा दिए थे. पहले ही ओवर में डिएंड्रा डॉटिन ने दो बालेल्बाजों को आउट कर दिया था. शुरूआती विकेटों से टीम उबर ही नहीं पाई और मुकाबला 81 रनों से हार गई. इस जीत के बाद गुजरात जायंट्स अंक तालिका में पांचवे से दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि यूपी नीचे खिसक गई है. 

गुजरात के लिए खेल रही वेस्टइंडीज की प्लेयर डिएंड्रा डॉटिन ने पहले ही ओवर में किरण नवगिरे और जॉर्जिया वोल को पवेलियन भेजा. जॉर्जिया को उन्होंने बोल्ड किया. इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई. टॉप बल्लेबाजों से अधिक रन तो निचले क्रम में खेलते हुए चिनले हेनरी ने ही बना दिए, उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए. 

यूपी वारियर्स का टॉप आर्डर बिखरा

पहले ओवर में 2 विकेट के बाद काशवी गौतम ने चौथे ओवर में वृंदा दिनेश को 1 के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद कप्तान दीप्ति शर्मा से उम्मीद थी कि वह पारी को संभालेंगी, लेकिन वह भी 6 रन बनाकर मेघना सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गई. इसके बाद श्वेता शेरावत 5 रन बनाकर चलती बनी.

यूपी वारियर्स की पूरी टीम 105 रनों पर सिमट गई. गुजरात ने 81 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया. गुजरात के लिए तनूजा कंवर और काशवी गौतम ने 3-3 विकेट लिए. डिएंड्रा डॉटिन ने 2 विकेट चटकाए. मेघना सिंह और कप्तान ऐश गार्डनर के नाम 1-1 विकेट रहा.

गुजरात जायंट्स WPL अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

गुजरात जायंट्स का ये छठा मैच था. उसकी ये तीसरी जीत थी. इस मुकाबले से पहले वह तालिका में सबसे नीचे थी, अब वह 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है. मुंबई इंडियंस के भी 6 अंक हैं लेकिन गुजरात का नेट रन रेट (+0.357) बेहतर है. यूपी वारियर्स इस हार के बाद तीसरे से पांचवे स्थान पर खिसक गई है, उसने 6 में से 2 मैच जीते हैं. ये उसकी इस सीजन की चौथी हार है.

शतक से चूकि बेथ मूनी, खेली 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. दयालन हेमलता 2 रन बनाकर आउट हो गई थी. उन्हें चिनले हेनरी ने आउट किया. इसके बाद बेथ मूनी और हरलीन देओल के बीच 101 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इस जोड़ी को सोफी एक्लेस्टोन ने तोड़ा, उन्होंने हरलीन को बोल्ड किया. हरलीन ने 32 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 

सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से मात्र 4 रन दूर रह गई. दरअसल उन्हें डेथ ओवरों में अधिक स्ट्राइक नहीं मिली थी. मूनी ने 59 गेंदों में 17 चौकों की मदद से नाबाद 96 रन बनाए. ये डब्ल्यूपीएल में इस सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. यूपी वारियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. चिनले हेनरी, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड ने 1-1 विकेट लिया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
IPL 2026 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले Top-3 गेंदबाज, देखें कौन है No-1
IPL 2026 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले Top-3 गेंदबाज, देखें कौन है No-1
RR vs GT Pitch Report: राजस्थान बनाम गुजरात मैच में कैसा होगा पिच का बर्ताव? बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी अधिक मदद; जानिए
RR vs GT मैच में कैसा होगा पिच का बर्ताव? बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी अधिक मदद; जानिए
RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस, आज कौन जीत सकता है मैच? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, जानिए
राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस, आज कौन जीत सकता है मैच? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, जानिए

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Viral Video: ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
Embed widget