एक्सप्लोरर

INDWvs NEPW: भारत की दमदार बैटिंग, नेपाल के बॉलर्स को जमकर कूटा; सामने रखा 179 का लक्ष्य

INDW vs NEPW Women's Asia Cup 2024: महिला एशिया कप में भारत ने नेपाल के खिलाफ पहले खेलते हुए 178 रन बनाए हैं. भारत के बल्लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों को जमकर कूटा.

INDW vs NEPW Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ पहले खेलते हुए 178 रन बना लिए हैं. यह भारत का महिला एशिया कप 2024 के ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच है. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने बनाए, जिन्होंने 48 गेंद में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. शेफाली ने दयालन हेमलता के साथ मिलकर 122 रन की ओपनिंग साझेदारी कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. दूसरी ओर नेपाल के लिए सबसे ज्यादा विकेट सीता राणा मगर ने लिए, उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके. 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था, जो बहुत बढ़िया साबित हुआ. शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले 10 ओवर में टीम का स्कोर 91 रन पर पहुंचा दिया था. उसके बाद भी दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अगले 3 ओवर में 23 रन बटोरे. मगर 14वें ओवर में हेमलता आउट हो गईं, जिन्होंने 42 गेंद में 47 रन बनाए. उनके 9 गेंद बाद ही शेफाली वर्मा भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टम्प आउट हो गईं. शेफाली ने 81 रन की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया.

आखिरी 3 ओवरों में आए 35 रन

हेमलता और शेफाली के आउट होने के बाद टीम इंडिया की रनगति धीमी पड़ गई थी. 16वें और 17वें ओवर में मिलाकर केवल 12 रन आए. मगर आखिरी 3 ओवर में भारत ने 35 रन बटोरते हुए अपनी पारी 178 रन पर समाप्त की. आखिरी ओवरों में जेमिमा रोड्रीगेज ने 15 गेंद में 28 रन की कैमियो पारी खेलकर टीम इंडिया को 170 के पार पहुंचाया. रोड्रीगेज ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए. नेपाल के गेंदबाजों की इतनी कुटाई हुई कि सात में से चार गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा इकॉनमी रेट से रन लुटाए. सीता राणा मगर ने 2 विकेट, वहीं कबिता जोशी ने भी एक विकेट लेने में सफलता पाई.

यह भी पढ़ें:

6 साल बाद होगी युवराज सिंह की IPL में वापसी! चैंपियन टीम में आकर बिखेरेंगे जलवा; दिग्गज को कर सकते हैं रिप्लेस

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; साथ में एक ट्विस्ट भी
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI ने दिया अपडेट
सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे
सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल
मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget