एक्सप्लोरर

Women T20 WC Semi-Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान ने भरी हुंकार, कहा- सेमीफाइनल में हम अपना 100 प्रतिशत देंगे

Harmanpreet Kaur: आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अब हम सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, हमारी टीम सेमीफाइनल में अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है.

Harmanpreet Kaur On WT20 WC SF: वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 5 रनों से हराया. इस जीत के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए. इस तरह आयरलैंड को मैच जीतने के लिए 156 रनों की दरकार थी, लेकिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका. जब बारिश के कारण खेल रोका गया उस वक्त आयरलैंड की टीम 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना चुकी थी. आयरिश टीम डकवर्थ लुईस टार्गेट से 5 रन पीछे थी. इस तरह भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

सेमीफाइनल में हम अपना बेस्ट देंगे- हरमनप्रीत कौर

वहीं, आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हमारी टीम आगामी मैचों में अपना सौ फीसदी देगी. हमारी टीम ने टूर्नामेंट के लिए काफी मेहनत की. अब हम सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, हमारी टीम सेमीफाइनल में अपना बेस्ट देने उतरेगी.

साथ ही उन्होंने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार रहता है. इस करो या मरो मैच में हम अपना बेस्ट देना चाहते थे. स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में चल रही है. जब वह रन बनाती है, हम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहते हैं. वह टीम के लिए बेहद अहम है.

आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. टीम इंडिया टी20 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. वहीं भारतीय टीम ग्रुप 2 में इंग्लैंड के बाद अंतिम चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 156 रन बनाएं. टीम इंडिया की ओर से स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 गेंदों में शानदार 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

WT20 WC: बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल खेलेगी इंग्लैंड, अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

WPL 2023 Title Sponser: टाटा ग्रुप होगा वीमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल स्पॉन्सर, जय शाह का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो
सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट
IND vs ENG: चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत
चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget