एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी है काली पट्टी? वजह कर देगी हैरान; जानें इसके पीछे का रहस्य

India Playing with Black Band IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के प्लेयर्स हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं. जानिए इसके पीछे क्या वजह है?

India Playing with Black Band IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम बाजू पर काला बैंड (पट्टी) बांध कर खेली, लेकिन इसका कारण क्या है? दरअसल बीते बुधवार, 31 जुलाई के दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ (Anshuman Gaekwad) कैंसर से जंग हार गए थे. वे ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और काफी समय से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे. गायकवाड़ के सम्मान में भारतीय टीम ने हाथ पर काली पट्टी बांधी हुई है.

अंशुमन गायकवाड़ काफी समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे. उनका लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था और इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के आग्रह पर BCCI और कई अन्य क्रिकेटरों ने भी गायकवाड़ के इलाज के लिए फंड दिया था. 31 जुलाई को अंशुमन गायकवाड़ ने वड़ोदरा में अंतिम सांस ली और पूरे क्रिकेट जगत ने उनके निधन की दुखद खबर पर संवेदना प्रकट की. BCCI ने X पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है कि टीम इंडिया ने भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में काली पट्टी बांधी हुई है.

विराट और रोहित ने की है वापसी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर दिखाई दिए हैं. विराट और रोहित ने कोई आखिरी वनडे मैच पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था, जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

अंशुमन गायकवाड़ का शानदार करियर

बता दें कि अंशुमन गायकवाड़ 1970 और 1980 के दशक में भारत के लिए खेले थे. उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 40 टेस्ट मैचों में 30 के औसत से 1,985 रन बनाए. इनमें 2 शतक और 10 फिफ्टी शामिल रहीं. इसके अलावा उन्होंने 15 वनडे मैचों में 269 रन भी बनाए. मगर उनके फर्स्ट-क्लास करियर के आंकड़े देख कोई भी चकरा जाए. 206 फर्स्ट-क्लास मुकाबलों में अंशुमन के नाम 12,136 रन रहे. इस शानदार करियर में उन्होंने 34 शतक और 47 अर्धशतक लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: अगर ये गलती हुई तो बैन हो जाएंगे विदेशी खिलाड़ी, आईपीएल में आने वाला सबसे कठोर नियम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
श्रीराम के बाद अब हनुमान भी हुए 'PDA भाई', अखिलेश यादव के सांसद बोले- 'बजरंगबली और हमारे विचार एक'
श्रीराम के बाद अब हनुमान भी हुए 'PDA भाई', अखिलेश यादव के सांसद बोले- 'बजरंगबली और हमारे विचार एक'
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Taskaree Review: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा, कस्टम और स्मगलिंग पर बनी कमाल सीरीज
तस्करी रिव्यू: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा

वीडियोज

Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |
Top News: अभी की बड़ी खबरें | LOC | I- PAC | PM MODI | America | West Bengal | Iran
I-PAC पर ED Raid की आज Kolkata High Court में होगी LIVE सुनवाई । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
'उत्तर भारत में महिलाओं का काम रसोई-बच्चे संभालना...', DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान से सियासी तूफान
श्रीराम के बाद अब हनुमान भी हुए 'PDA भाई', अखिलेश यादव के सांसद बोले- 'बजरंगबली और हमारे विचार एक'
श्रीराम के बाद अब हनुमान भी हुए 'PDA भाई', अखिलेश यादव के सांसद बोले- 'बजरंगबली और हमारे विचार एक'
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Taskaree Review: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा, कस्टम और स्मगलिंग पर बनी कमाल सीरीज
तस्करी रिव्यू: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
5 साल का अनुभव, लेकिन सैलरी उल्टी गिनती में! IT प्रोफेशनल की कहानी ने मचाया हड़कंप
5 साल का अनुभव, लेकिन सैलरी उल्टी गिनती में! IT प्रोफेशनल की कहानी ने मचाया हड़कंप
क्या वाकई सबसे सिक्योर है आईफोन, फिर बातचीत के तुरंत बाद क्यों दिखते हैं विज्ञापन?
क्या वाकई सबसे सिक्योर है आईफोन, फिर बातचीत के तुरंत बाद क्यों दिखते हैं विज्ञापन?
Stress And Anxiety: चुटकियों में दूर होंगे तनाव-चिंता, मुश्किल वक्त में भी खुश रखेंगे Premanand Ji Maharaj के ये 6 तरीके
चुटकियों में दूर होंगे तनाव-चिंता, मुश्किल वक्त में भी खुश रखेंगे Premanand Ji Maharaj के ये 6 तरीके
Embed widget