Why Did The BCCI Impose ₹12 Lakh Fine On Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बीते मंगलवार यानी 31 मार्च को चौथा मुकाबला खेला गया. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 3 विकेट से जीत मिली. आईपीएल 2025 के रनर्स अप पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया है. हालांकि, मैच के दौरान हुए एक गलती के लिए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लग गया है.

Continues below advertisement

बीसीसीआई ने क्यों लगाया श्रेयस अय्यर पर जुर्माना?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आईपीएल द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, 'पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को टाटा आईपीएल 2026 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए फाइन किया गया है, जो महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंदीगढ़ में खेला गया था.’

Continues below advertisement

बयान में आगे कहा गया, ‘ये श्रेयस अय्यर की टीम का आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, सीजन का पहला उल्लंघन था. इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा है.’

आईपीएल 2025 में भी लग चुका है श्रेयस पर फाइन

आईपीएल में श्रेयस अय्यर पर इस मामले में ये पहली बार जुर्माना नहीं लगा है. उन्हें आईपीएल 2025 में भी बीसीसीआई द्वारा स्लो ओवर रेट के लिए सजा मिली थी, वहीं एक बार नहीं, बल्कि दो बार अय्यर पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है. पहली बार में 12 लाख तो दूसरी बार स्लो ओवर रेट के लिए श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा था. बता दें कि ऋषभ पंत पर तो आईपीएल 2024 में लगातार तीन बार स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच के लिए बैन लगा दिया गया था और उनपर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा था. उस समय पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे.