Irfan Pathan Announced Sankat Mochan Of Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में शानदार टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने दूसरी पारी में 300 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़ दिया. वहीं इरफान पठान, भारत-इंग्लैंड के मैच में कमेंट्री कर रहे हैं. भारत के ये पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने टीम इंडिया के एक धाकड़ बैट्समैन को भारत का संकट मोचन बताया है.

इरफान पठान ने किसे कहा 'संकट मोचन'?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान ने टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल को भारत का संकट मोचन बताया है. राहुल ने ऐसे समय में भारत के लिए शतकीय पारी खेली है, जब टीम इंडिया को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है. भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में लीड्स की पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन राहुल ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को संभाला और एक जबरदस्त इनिंग भारत के लिए खेली.

इरफान पठान ने एक्स अकाउंट पर राहुल के बारे में लिखा कि 'राहुल का कनेक्शन उन लोगों से भी जो सीनियन खिलाड़ी क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और उन युवाओं से भी है, जो टीम में खेल रहे हैं. आज के समय में वो टेस्ट टीम में मुख्य खिलाड़ी हैं, जो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं'. इरफान पठान ने ये बात राहुल के अर्धशतक के बाद लिखी थी, इसके बाद उन्होंने शतक जड़ दिया.

केएल राहुल का क्लासिक शतक

केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत के आउट हो जाने के बाद भी राहुल एक मजबूत दीवार की तरह मैदान पर खड़े रहे. राहुल ने शतक लगाने में 202 गेंदों का सामना किया. भारत की दूसरी पारी में राहुल ने 247 गेंदों में 137 रन की पारी खेली, जिसमें इन्होंने 18 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें

Headingley Leeds Weather: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जानिए चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम; पिच पर क्या पड़ेगा असर