एक्सप्लोरर

कौन हैं Muhammad Abbas? न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू मैच में मचाया धमाल, पाक के खिलाफ ODI में जड़ा T20 जैसा अर्धशतक

Who is Muhammad Abbas: पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर मोहम्मद अब्बास ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक ठोका है. उन्होंने अपने पहले ही मैच में बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

Who is Muhammad Abbas: पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रनों से हराकर तीन ODI मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. कीवियों की इस जीत में मोहम्मद अब्बास का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने मात्र 26 गेंदों में 52 रन की पारी खेली. अब्बास ने अपने वनडे डेब्यू में ही बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. दरअसल उन्होंने 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी, वो इसी के साथ ODI डेब्यू में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के क्रुणाल पांड्या के नाम था, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू में 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था. आइए जानते हैं कि आखिर मोहम्मद अब्बास हैं कौन?

कौन हैं मोहम्मद अब्बास?

मोहम्मद अब्बास पाकिस्तानी मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हैं. उनका जन्म नवंबर 2003 में पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था. क्रिकेट का खेल उनकी रगों में दौड़ता है क्योंकि उनकेपिता अजहर अब्बास पाकिस्तान के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं. अजहर अब्बास ने अपने करियर में 45 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, जिनमें उन्होंने 154 विकेट लिए थे. अजहर बाद में न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे, जहां वो वेलिंगटन और ऑकलैंड के लिए भी क्रिकेट खेले. अजहर अब्बास अब वेलिंगटन फायरबर्ड्स नाम की टीम के सहायक कोच हैं.

मोहम्मद अब्बास ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट में नई पहचान कायम की है. उन्होंने न्यूजीलैंड में ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की, डोमेस्टिक क्रिकेट में ऑकलैंड और वेलिंगटन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वेलिंगटन के लिए खेले 21 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 1,300 से अधिक रन बनाए जिनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन रहा. डोमेस्टिक क्रिकेट में बढ़त कद के कारण ही मात्र 21 साल की उम्र में मोहम्मद अब्बास को इंटरनेशनल डेब्यू करने का अवसर मिला है.

टी20 सीरीज के बाद ODI में न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत

पाकिस्तान टीम का न्यूजीलैंड दौरा 16 मार्च को शुरू हुआ था. पांच टी20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड पहले ही पाकिस्तान को 4-1 से रौंद चुकी है. अब कीवियों ने वनडे सीरीज में भी बढ़िया शुरुआत की है. पहले वनडे में न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने 132 रन की पारी खेली. कीवियों ने पहले खेलते हुए 344 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 271 रनों पर सिमट गई थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: आज शुभमन गिल धड़ाधड़ बनाएंगे रिकॉर्ड, ऐसा करते ही धोनी-विराट जैसे दिग्गजों की लिस्ट में कर लेंगे एंट्री

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi
Mahadangal : सबसे आगे PM Modi | Jawaharlal Nehru | Longest Serving PM

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget