एक्सप्लोरर

Isa Guha: कौन हैं ईसा गुहा? जसप्रीत बुमराह पर 'नस्लीय टिप्पणी' कर बुरी फंसी? क्रिकेट में दर्ज किए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Isa Guha Profile: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन टेस्ट के दौरान एक महिला कमेंटेटर ने जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था.

Isa Guha Jasprit Bumrah Primate: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है. इस भिड़ंत में दूसरे दिन कमेंट्री करते समय ईसा गुहा ने जसप्रीत बुमराह के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल अंग्रेजी महिला कमेंटेटर ईसा गुहा ने दूसरे दिन कमेंट्री करते समय 'प्राइमेट' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसका अर्थ 'नरवानर' होता है. बस फिर क्या था, लोगों ने इसे 2008 में 'मंकीगेट कांड' से जोड़ते हुए बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया. ईसा माफी मांग चुकी हैं, लेकिन 'प्राइमेट' शब्द के कारण वो खूब चर्चाओं में हैं, लेकिन आप उनके बारे में कितना जानते हैं?

ईसा गुहा कई सालों से एक टीवी कमेंटेटर और रेडियो ब्रॉडकास्टर के रूप में काम कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो पूर्व क्रिकेटर रही हैं और इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 100 से भी अधिक मैच खेल चुकी हैं. उन्हें ज्यादातर टेस्ट मैचों के दौरान कमेंट्री करते हुए देखा जाता है और दुनिया की कई टॉप वेबसाइट्स के लिए कॉलम भी लिखती हैं. दरअसल उन्होंने लेखन और कमेंट्री का काम साल 2012 में शुरू किया था.

मूल रूप से भारतीय हैं ईसा गुहा

ईसा गुहा मूल रूप से भारतीय हैं और वो इंटरनेशनल लेवल पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय मूल की महिला खिलाड़ी बनी थीं. TOI अनुसार ईसा के माता-पिता सालों पहले कोलकाता से यूनाइटेड किंगडम शिफ्ट हो गए थे. ईसा गुहा का जन्म मई 1985 में इंग्लैंड के बकिंघमशायर में हुआ था. उन्होंने अहज 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और बचपन में अपने बड़े भाई के साथ अभ्यास किया करती थीं. उन्हें केवल 13 साल की उम्र में इंग्लैंड की डेवलपमेंट टीम में चुना गया था. ईसा गुहा का नेटवर्थ करीब 12.6 करोड़ रुपये बताया जाता है. उन्होंने साल 2018 में फेमस सिंगर रिचर्ड थॉमस से शादी रचाई थी.

ईसा गुहा का क्रिकेट करियर

ईसा गुहा दायें हाथ से तेज गेंदबाजी करती थीं और उन्होंने साल 2001 में स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं उससे अगले ही साल उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने मार्च 2012 में रिटायरमेंट लेने से पहले 83 वनडे मैचों में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. 83 वनडे मैचों में उनके नाम 101 विकेट और 22 टी20 मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए थे. इसके अलावा 8 टेस्ट खेलते हुए ईसा गुहा ने 29 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड; कर ली कपिल देव की बराबरी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND A vs AFG A: क्या फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, यहां जानिए सभी समीकरण
IND A vs AFG A: क्या फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, यहां जानिए सभी समीकरण
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
मेसी-रोनाल्डो एकसाथ आ जाएं, तो BCCI भी उनके सामने लगे गरीब; दोनों की नेटवर्थ उड़ा देगी होश
मेसी-रोनाल्डो एकसाथ आ जाएं, तो BCCI भी उनके सामने लगे गरीब; दोनों की नेटवर्थ उड़ा देगी होश
AFG के खिलाफ दूसरे वनडे में बहुत बड़ा बदलाव करेगी टीम इंडिया, धाकड़ प्लेयर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री!
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में बहुत बड़ा बदलाव करेगी टीम इंडिया, धाकड़ प्लेयर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री!

वीडियोज

Uddhav Thackerey on MPs : पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का जवाब | Shivsena UBT
Bengal TMC Crisis: TMC के भीतर सियासी घमासान पर नई अपडेट | Mamata Banerjee
US Iran Peace Deal: धमकियों के बीच फंसी डील...शुरू होगा World War-3?| Netanyahu | Trump | Hormuz
US Iran Peace Deal: डील के बीच Trump के इस बयान से दुनिया में मचा हड़कंप! | Netanyahu | Hormuz
PoK Protest Update: PoK में विरोध प्रदर्शन के बीच खौफनाक वीडियो वायरल | Munir | Pakistan | breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
Karuppu Box Office Closing Collection: ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
DRDO Missile Test: पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
Embed widget