भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि करके बता दिया है कि IPL 2026 का शेड्यूल 12 मार्च को घोषित किया जाएगा. पहले शेड्यूल का एलान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच वाले दिन, यानी 8 मार्च को क्लोजिंग सेरेमनी से ठीक पहले होने वाला था, लेकिन उस दिन शेड्यूल का एलान नहीं किया जा सका.
न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार बीसीसीआई सचिव ने बताया कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल 12 मार्च को घोषित किया जाएगा और पहले चरण में सिर्फ 20 मुकाबलों का शेड्यूल घोषित किया जाएगा. इससे पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि शेड्यूल 2 चरणों में सामने आएगा. अभी तक शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन यहां जान लीजिए कि पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा.
पहला मैच कब और किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
IPL 2026 के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने एलान करके बताया था कि अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होगा. मगर पहले मैच को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सीजन का सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा सकता है. नियमानुसार यह पहले से तय होता है कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर ही सीजन का पहला मैच खेला जाता है. इसका मतलब आईपीएल 2026 का सबसे पहला मैच बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
IPL 2026 के शेड्यूल की अनाउंसमेंट पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि, “हमने 12 जून को आईपीएल 2026 का शेड्यूल घोषणा करने की योजना बनाई है. फिलहाल हम 20 दिनों के शेड्यूल का एलान करने वाले हैं.”
