एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की फिर किरकिरी, अपने ही जाल में फंसे कप्तान; वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में 120 रनों से रौंदा

PAK vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेजबान पाकिस्तान को 120 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई.

Pakistan vs West Indies 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक बार फिर किरकिरी हो गई है. टीम अपने ही जाल में बुरी तरह फंस गई. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान ने स्पिन ट्रैक तैयार किया था और पहला टेस्ट तीन दिनों के भीतर आसानी से जीत लिया था, लेकिन दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हरा दिया है. 

वेस्टइंडीज ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेजबान पाकिस्तान को 120 रनों से हराया. इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 163 रन बना सकी थी. इसके जवाब में पाकिस्तान टीम पहली पारी में 154 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 244 रन का स्कोर खड़ा कर दिया और मेजबान टीम के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 133 रनों पर सिमट गई. 

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सिर्फ तीन गेंदबाजों ने बॉलिंग की. जोमेल वरीकन (Jomel Warrican) ने 27 रन देकर पांच विकेट झटके. केविन सिंक्लेयर (Kevin Sinclair) को तीन सफलता मिलीं. गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) को भी दो विकेट मिले. 

वेस्टइंडीज की स्पिन तिकड़ी के सामने किसी भी पाक बल्लेबाज की एक न चली. दूसरी पारी में कप्तान शान मसूद 02 और मोहम्मद हुरैरा 02 रन बनाकर आउट हुए. सिर्फ पांच रनों पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. फिर बाबर आजम ने मोर्चा संभाला, लेकिन इस बीच कामरान गुलाम 19 रन बनाकर आउट हो गए. फिर 71 के कुल स्कोर पर बाबर आजम भी चलते बने. बाबर ने 67 गेंद में दो चौकों की मदद से 31 रन बनाए. 

इसके बाद सऊद शकील 13,  काशिफ अली 01, मोहम्मद रिजवान 25 और सलमान अली आगा 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद साजिद खान 07 और नोमान अली 06 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पूरी टीम 133 रनों पर ढेर हो गई. 

इससे पहले दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 52, आमिर जंगू ने 30, तेविन इमलाक ने 35 और केविन सिंक्लेयर ने 28 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए साजिद खान और नोमान अली ने 4-4 विकेट झटके. अबरार अहमद और काशिफ अली को 1-1 सफलता मिली. 

पहली पारी की बात करें तो पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इसके अलावा शान मसूद 15, बाबर आजम 01, कामरान गुलाम 16, सऊद शकील 32 और सलमान आगा 09 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वरीकन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget