Watch: बॉल आउट में वेस्टइंडीज के गेंदबाज हुए शर्मसार; एक भी बार स्टंप पर नहीं लगा सके निशाना; 2007 की दिलाई याद
साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ वेस्टइंडीज चैंपियंस के गेंदबाजों को शर्मसार होना पड़ा, जब वो बॉल आउट में एक बार भी स्टंप पर निशाना नहीं लगा सके. इसने साल 2007 के भारत-पाकिस्तान मैच की याद दिला दी.

वर्ल्ड चैंपियनिशप ऑफ लीजेंड्स में शनिवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के बीच मैच टाई हो गया. इसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए बॉल आउट कराया गया. दोनों ही टीमों को स्टंप को गेंद से हिट करने के 5-5 मौके मिले. साउथ अफ्रीका के जेजे स्मट्स और वेन पार्नेल ने आखिरी दो गेंदों पर स्टंप को हिट किया, लेकिन वेस्टइंडीज के पांचों गेंदबाजों में से कोई भी गेंदबाज स्टंप पर निशाना नहीं लगा पाए. इसने सभी को साल 2007 में भारत-पाकिस्तान मैच की याद दिला दी.
वेस्टइंडीज के गेंदबाज हुए शर्मसार, आई पाकिस्तानी गेंदबाजों की याद
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच बर्मिंघम में खेला गया. बारिश की वजह से मैच 11-11 ओवर का हो गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 79 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका भी 79 रनों पर ही रुक गई. एक समय पर साउथ अफ्रीका को तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन चाहिए थे. लेकिन वो सिर्फ एक रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया. इसके बाद मैच के विजेता का फैसला बॉल आउट के जरिए हुआ, क्योंकि लीग ने सुपर ओवर का नियम नहीं रखा है.
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने 5 में से दो बार स्टंप को हिट किए. वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाज एक बार भी स्टंप पर निशाना नहीं लगा पाए. साउथ अफ्रीका चैंपियंस ये मैच 2-0 से जीत गई. इसने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाकिस्तान के मैच की याद दिला दी, जब दोनों टीमों के बीच मैच का फैसला बॉल आउट में हुआ. यहां पर पाकिस्तानी गेंदबाज एक बार भी स्टंप को हिट नहीं कर पाए थे.
भारत-पाकिस्तान मैच में एक बार भारतीय गेंदबाज स्टंप पर निशाना लगाते, उसके बाद एक बार पाकिस्तानी गेंदबाज. भारतीय गेंदबाजों ने स्टंप पर लगातार तीन निशाने साध दिए. वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज शुरुआती तीन में एक बार भी स्टंप को निशाना नहीं लगा पाए. भारत ने ये मैच 3-0 से जीत लिया.
View this post on Instagram
India Defeated Pakistan in Bowl-out in the T20I World Cup "OTD in 2007" 👊
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2024
- The start of "Dhoni Era" in Indian cricket. pic.twitter.com/Xe8NQzHI3g
यह भी पढ़ें-
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
















