टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिल्ड के अंदर और बाहर दोनों ही जगह खबरों में रहते हैं. विश्वकप के बाद से ही टीम का हिस्सा न रहे धोनी मैदान से बाहर रह कर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दिनों उनके संन्यास को लेकर तो चर्चा हो ही रही है लेकिन साथ ही फैन्स उनके गाने की भी खूब चर्चा कर रहे हैं.
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतना ही अच्छा वो गा भी लेते हैं. हाल में ही उन्होंने एक ऐसा गाना गाया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. धोनी का गाना गाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो उनके रांची स्थित उनके घर की है. कुछ दिन पहले धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने घर पर कुछ करीबी दोस्तों के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत के लोग भी थे. इसी पार्टी में धोनी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था.
धोनी का यह वीडियो उनकी पत्नी साक्षी की फ्रैंड प्रीति सिमोस ने इंस्टाग्राम पर डाला है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, '' चेतावनी, अपने रिस्क पर इस वीडियो को देखिए, बहुत टैलेंटेड माही, इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए आप मुझे मार मत डालना, लेकिन इस आवाज को शेयर करना ही पड़ा. साक्षी जल्द ही तुम्हारा वीडियो भी शेयर किया जाएगा.''
