विराट कोहली ने किया ऋषभ पंत का बचाव, कहा- हमें उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा
ABP News Bureau | 05 Dec 2019 04:21 PM (IST)
शुक्रवार से भारत और वेस्ट इडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है. इसी बीच कोहली ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बचाव किया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले आज विराट कोहली ने टीम इंडिया की रणनीतियों के बारा में बताया. इस दौरान उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी बचाव किया. दरअसल खराब फॉर्म की वजह ऋषभ पंत को पिछल कुछ समय से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है. विराट कोहली ने पंत का बचाव करते हुए कहा है,'' पंत की काबिलियत पर हमें पूरा भरोसा है और यह टीम की जिम्मेदारी है कि वह अच्छा खेल सकें इसके लिए हम सभी उनका सपॉर्ट करें.'' कोहली ने आगे कहा,''गलतियां होने पर खिलाड़ियों पर चिल्लाना सही नहीं है. अगर पंत किसी मौके पर फेल होते हैं तो स्टेडियम में लोगों को एमएस धोनी का नाम नहीं चिल्लाना चाहिए. यह सम्मानजनक नहीं है'' बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज कल यानी शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू हो रही है. तीम टी-20 के बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी.