Virat Kohli Net Practice Video: क्रिकेट मैचों के दौरान मैदान पर तो विराट कोहली (Virat Kohli) का जज्बा नजर आता ही है लेकिन नेट पर भी वह उतने ही उत्साह के साथ अभ्यास करते हैं. साथी खिलाड़ी और पूर्व कोचिंग स्टाफ उनकी इस लगन का जिक्र कई बार कर चुके हैं. अब ताजा उदाहरण पर्थ में देखने को मिला है. पर्थ के वाका क्रिकेट स्टेडियम में विराट अपना नेट प्रैक्टिस सेशल का टाइम खत्म होने के बाद भी डटे रहे और अभ्यास करते रहे. स्टाफ ने जब उन्हें अलर्ट किया तो भी उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा.
सोशल मीडिया पर विराट का वाका पर नेट सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक स्टाफ मेंबर की आवाज सुनाई देती है कि विराट आपका टाइम खत्म हो गया है. इस पर विराट जवाब देते हैं कि 'जब हुडा आएगा तो मैं चले जाऊंगा' इसके बाद विराट फिर से बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर देते हैं.
यह वीडियो दो दिन पुराना है. फिलहाल टीम इंडिया पर्थ से ब्रिस्बेन के लिए रवाना हो गई है. ब्रिस्बेन में भारतीय टीम को वॉर्म-अप मैच खेलना है.
अभ्यास मैचों में शामिल नहीं थे विराटवेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के दोनों अभ्यास मैचों में विराट कोहली गैर मौजूद रहे थे. इसे लेकर भारतीय फैंस ने सवाल भी खड़े किए थे. विराट भले ही इन अभ्यास मैचों का हिस्सा न बने हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से लेकर अब तक वह लगातार नेट प्रैक्टिस सेशन में नियमित तौर पर पसीना बहा रहे हैं. सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वॉर्म-अप मैच में भी वह प्लेइंग-11 में शामिल रहेंगे.
यह भी पढ़ें...
