Virat Kohli Gave Sign Bowl To Himanshu Sangwan: विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली के लिए ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला रेलवे के खिलाफ खेला. इस मैच को लेकर किंग कोहली ने खूब सुर्खियां बटोरीं. मुकाबले में दिल्ली ने एक पारी और 19 रनों से जीत दर्ज की, जिसके चलते दिल्ली को मुकाबले में सिर्फ एक ही पारी में बैटिंग करने का मौका मिला. दिल्ली का एक पारी में बैटिंग का मतलब किंग कोहली ने भी सिर्फ एक पारी में बैटिंग की, जिसमें भारतीय बल्लेबाज को रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान को आउट किया. 

कोहली को आउट करने वाले हिमांशु सांगवान ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. कोहली के फैंस ने हिमांशु की जमकर आलोचना भी की. अब मैच के बाद खुद विराट कोहली ने हिमांशु को साइन की हुई गेंद दी. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर विराट कोहली रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान को गेंद पर साइन करके देते हैं. देखा जा सकता है कि हिमांशु खुद किंग कोहली के पास गेंद लेकर आते हैं. इस दौरान किंग कोहली के चेहरे पर मुस्कान नजर आती है. 

रणजी में कोहली फ्लॉप

बता दें कि विराट कोहली रणजी में रेलवे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्लॉप नजर आए थे. मुकाबले की एक पारी में बैटिंग करने वाले कोहली ने 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 06 रन स्कोर किए थे. 

इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज 

गौरतलब है कि टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मुकाबला 02 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 06 फरवरी से होगी. वनडे सीरीज में विराट कोहली टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. यह टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले आखिरी वनडे सीरीज होगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Mohammed Siraj Ranji: रणजी में चमके मोहम्मद सिराज, 4 विकेट लेकर किया कमाल; हैदराबाद ने गंवाया मैच