एक्सप्लोरर

IND vs PAK: मैच के बाद पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान ने गिनाए हार के कारण, जानें किसे-किसे ठहराया जिम्मेदार

IND vs PAK Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के 5वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. मैच के बाद रिजवान ने बताया कि उनके अनुसार टीम क्यों हारी.

Mohammed rizwan after india beat pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच के बाद मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई. उनके अनुसार विराट कोहली और शुभमन गिल मैच को उनकी टीम से दूर ले गए.

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. उनके अनुसार वह टॉस जीतने का फायदा नहीं उठा पाए. उन्होने मैच के बाद कहा, "हमने टॉस जीता, लेकिन हमें टॉस का फ़ायदा नहीं मिला. उनके गेंदबाज़ों ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की."

हमने बहुत गलतियां की- मोहम्मद रिजवान 

मैं और सऊद शकील, हम पारी को अंत तक ले जाना चाहते थे. लेकिन हमारा शॉट सिलेक्शन खराब रहा. उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया. जब भी आप हारते हैं, तो आप सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते. हम दबाव बनाना चाहते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए.

रिजवान ने आगे कहा, "विराट कोहली और शुभमन गिल ने बहुत शानदार बल्लेबाजी की. दोनों मैच को हमारी टीम से दूर ले गए. हमें अपनी फील्डिंग में सुधार करने की आवश्यकता है. हमने इस मैच में बहुत सारी गलतियां की है."

6 विकेट से जीता भारत 

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी. बाबर आजम के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका बहुत जल्दी लगा. वह 23 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार हुए. इसके बाद इमाम उल हक़ को अक्षर पटेल ने रन आउट किया. सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला जरूर लेकिन वह तेज गति से रन बनाने में असफल रहे. अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ा और रिजवान को बोल्ड किया. 

पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन सऊद शकील ने बनाए, उन्होंने 62 रनों की पारी खेली. उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया. हार्दिक पांड्या ने मैच में 2 विकेट चटकाए. भारत के लिए सबसे अधिक विकेट कुलदीप यादव ने लिए. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की. रोहित 20 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने 14 रन बनाने के साथ वनडे करियर में 14 हजार रन पूरे किए. श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली. भारत ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget