एक्सप्लोरर

UP ने की RCB की जमकर कुटाई, Georgia Voll की रिकॉर्ड पारी से यूपी वारियर्स ने बनाया WPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

UPW-W vs RCB-W Highlights: यूपी वारियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने WPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बना बनाया. जॉर्जिया वॉल ने 99 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली.

UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore: यूपी वारियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली. जॉर्जिया वॉल (Georgia Voll) की 99 रनों की शानदार पारी के सहारे टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. उन्होंने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए. 

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो यूपी के बल्लेबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया. यूपी के लिए पारी की शुरुआत करते हुए ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. हैरिस को 39 के स्कोर पर मंधाना ने रन आउट किया.

शतक से चूकि जॉर्जिया वॉल, बनाया WPL 2025 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

जॉर्जिया वॉल ने इसके बाद किरण नवगिरे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. इसके बाद चिनले हेनरी ने उनका अच्छा साथ निभाया. वह अपने शतक की ओर बढ़ रही थी लेकिन अफ़सोस वह इस यादगार पारी को शतक में नहीं बदल सकी. वह 99 रनों पर नाबाद रही. 56 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 1 चक्का जड़ा.

जॉर्जिया वॉल द्वारा खेली गई 99 रनों की पारी विमेंस प्रीमियर लीग 2025 की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. इससे पहले बेथ मूनी की 96 रनों की पारी सबसे बड़ी थी. अभी तक इस सीजन में कोई प्लेयर शतक नहीं लगा पाया है, आज जॉर्जिया भी 1 रन से चूक गई.

चार्ली डीन रहीं सबसे महंगी 

आरसीबी के लिए सबसे महंगी गेंदबाज चार्ली डीन रहीं, उन्होंने 4 ओवरों में 11.75 की इकॉनमी से 47 रन लुटाए. उनके नाम 1 विकेट रहा. किम गार्थ ने 4 ओवरों में 42 रन दिए, रेणुका सिंह ने 3 ओवरों में 42 रन  खर्चे. इन दोनों के नाम कोई विकेट नहीं रहा. 

जॉर्जिया वेयरहैम ने 4 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए. स्नेह राणा ने सिर्फ 1 ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 13 रन लुटाए. एलिसे पेरी ने 4 ओवरों में 35 रन खर्चे. सभी आरसीबी गेंदबाजों की आज जमकर कुटाई हुई.

बना WPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 

यूपी वारियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था, जब उन्होंने 5 मार्च 2023 को बैंगलोर के ही खिलाफ 223 रनों की पारी खेली थी. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके
IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
RCB के सामने MI का टॉप ऑर्डर ढेर, सूर्यकुमार यादव 'जीरो' तो भुवनेश्वर कुमार रहे 'हीरो'
RCB के सामने MI का टॉप ऑर्डर ढेर, सूर्यकुमार यादव 'जीरो' तो भुवनेश्वर कुमार रहे 'हीरो'

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget