एक्सप्लोरर

Buchi Babu Tournament: 2 गेंद में 2 बार उखाड़े स्टंप्स, उमरान मलिक ने वापस आते ही मचाया तहलका; वीडियो हुआ वायरल

Umran Malik Wickets: बुची बाबू टूर्नामेंट में सरफराज खान के बाद उमरान मलिक भी दमदार प्रदर्शन से छा गए हैं. उन्होंने 2 गेंदों में दो विकेट लिए.

बुची बाबू टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने तहलका मचाया हुआ है. सरफराज खान के 2 शतकों के बाद अब स्टार पेसर उमरान मलिक ने मंगलवार को क्रिकेट मैदान पर वापसी की. उन्होंने ओडिशा के खिलाफ मैच में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए 2 विकेट चटकाए. उनके ये दो विकेट इसलिए खास रहे, क्योंकि उन्होंने ओडिशा के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज, बिनाया के और टी मुंडे को दो गेंदों में आउट किया.

पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद को टी मुंडे ने डिफेंड करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बैट का किनारा लेकर स्टंप्स को बिखेरती हुई निकल गई. उमरान मलिक का स्टंप्स उड़ाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं जब उमरान पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए, तो इस बार उन्होंने बिनाया के को बोल्ड कर दिया.

उमरान मलिक का यह मार्च 2024 के बाद पहला क्रिकेट मैच रहा. इससे पहले उनका आखिरी मैच आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आया था. आईपीएल 2025 से पहले SRH ने उन्हें रिलीज कर दिया था, वहीं मेगा ऑक्शन में KKR ने 75 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया, लेकिन वो इससे पहले सीजन में कोई मैच खेल पाते, उन्हें चोट आ गई. चेतन सकारिया को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था.

टीम इंडिया में हुआ था सेलेक्शन

उमरान मलिक ने साल 2022 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. दरअसल उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में IPL का बड़ा योगदान रहा. वो आईपीएल 2022 सीजन था, जब उमरान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. उसी साल उनका टीम इंडिया में डेब्यू हुआ.

157 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक चुके उमरान मलिक अब तक भारत के लिए 10 वनडे मैचों में 13 विकेट और 8 टी20 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, गेल-अफरीदी से आगे ये भारतीय बल्लेबाज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK को हर हाल में चाहिए जीत, गुजरात के खिलाफ करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज, गेंदबाजों की जमकर पिटाई
CSK को हर हाल में चाहिए जीत, गुजरात के खिलाफ करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज
शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास, टी20 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास, टी20 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
CSK को गुजरात को इतने रन पर रोकना होगा, अहमदाबाद में कितना है सबसे बड़ा रन चेज?
CSK को गुजरात को इतने रन पर रोकना होगा, अहमदाबाद में कितना है सबसे बड़ा रन चेज?
'करो या मरो' के मैच में CSK ने चुनी बॉलिंग, जीत के लिए चेन्नई ने करवाई इस धुरंधर की वापसी; GT ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
'करो या मरो' के मैच में CSK ने चुनी बॉलिंग, जीत के लिए चेन्नई ने करवाई इस धुरंधर की वापसी; GT ने भी बदली प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive
Petrol-Diesel छोड़ो! ये हैं 2025-26 की सबसे Affordable EV और CNG Cars | #evindia #autolive
EV Revolution in India! पेट्रोल छोड़ अब Electric Cars की तरफ भाग रहे लोग | #evrevolution #autolive
Best EVs to shift from a petrol car: Windsor, Harrier EV, XEV 9s etc | #evindia #windsor #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी कितने साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी? एक्सिस माय इंडिया फाउंडर प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
बीजेपी कितने साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी? एक्सिस माय इंडिया फाउंडर प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी पर RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'BJP को इसका…'
कॉकरोच जनता पार्टी पर RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'BJP को इसका…'
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास 'दोहरा शतक', लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास 'दोहरा शतक', लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 
रणबीर कपूर ने किराए पर दिया पाली हिल वाला अपार्टमेंट, 11 लाख मंथली होगा रेंट!
रणबीर कपूर ने किराए पर दिया पाली हिल वाला अपार्टमेंट, 11 लाख मंथली होगा रेंट!
कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी, बीजेपी के इस नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी, बीजेपी के इस नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा
ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ईरान, तेजी से बना रहा ड्रोन का जखीरा, यूएस रिपोर्ट से खुलासा
ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ईरान, तेजी से बना रहा ड्रोन का जखीरा, यूएस रिपोर्ट से खुलासा
Explained: सैमसंग मोबाइल-लैपटॉप होंगे महंगे! कंपनी में इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल, भारत में कितनी बढ़ जाएंगी कीमतें?
सैमसंग मोबाइल-लैपटॉप होंगे महंगे! कंपनी में इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल से भारत में कितना असर
Embed widget