एक्सप्लोरर

पिता ने जिम-जमीन बेचकर बनाया क्रिकेटर, बेटी ने वर्ल्ड कप जीतकर बढ़ाया देश का मान, बेहद प्रेरणादायक है त्रिशा की कहानी

Gongadi Trisha: भारत को अंडर-19 वुमेन टी20 वर्ल्ड कप जिताने में गोनगाडी त्रिशा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने क्रिकेटर बनने के लिए काफी संघर्ष किया. त्रिशा के पिता ने उनके लिए जिम और जमीन तक बेची.

Gongadi Trisha Struggle: भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने 29 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. यह भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया द्वारा जीती गई पहली आईसीसी ट्रॉफी है. साउथ अफ्रीका के पॉचेस्फेस्ट्रूम में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंडियन वुमेन टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. जीत के लिए 69 रन का टारगेट टीम इंडिया ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में गोनगाडी त्रिशा का भी अहम योगदान रहा. उन्होंने खिताबी मुकाबले में 24 रन बनाए. त्रिशा के लिए क्रिकेटर बनना आसान नहीं रहा. उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. 

पिता ने बेच दिया जिम-जमीन

गोनगाडी त्रिशा को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता गोनगाडी रेड्डी का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने बेटी का सपना साकार करने में काफी संघर्ष किया. त्रिशा के पिता जिम चलाने के अलावा होटल में फिटनेस ट्रेनर का काम करते थे. लेकिन बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. इसके बाद जब पैसों की ज्यादा तंगी आई तो उन्होंने आधी कीमत पर जिम बेच दिया. वह बेटी का सपना साकार करने के लिए सिकंदराबाद शिफ्ट हो गए. त्रिशा को पैसों की दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने चार एकड़ जमीन बेच दी. बेटी ने भी अपने पिता के संघर्ष को याद किया और विश्व कप जीतकर उनका सपना साकार किया. 

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गोनगाडी रेड्डी ने कहा, "बेटी का सपना साकार करने के लिए मुझे अपना जिम आधी कीमत पर बेचना पड़ा. बाद में मैंने बेटी की ट्रेनिंग के लिए 4 एकड़ जमीन भी बेच दी. बेटी को भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने में मदद करते देखना उसके क्रिकेट के प्रति जुनून का नतीजा है. इस तरह की जीत देखने के लिए मैं कोई भी नुकसान उठा सकता हूं."

त्रिशा ने किया शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल की बात की जाए तो गोनगाडी त्रिशा ने मध्यक्रम में बैटिंग करते हुए 24 रन बनाए. उन्होंने यह 24 रन का पारी ऐसे वक्त में खेली जब टीम इंडिया ने 20 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. वैसे पूरे अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. त्रिशा ने 7 मैचों की सभी पारियों में 116 रन बनाए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 57 रन रहा. इस प्रतियोगिता में वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी क्रिकेटर रहीं. 

यह भी पढ़ें:

SA vs ENG: अफ्रीका ने विश्व विजेता इंग्लैंड की निकाली हवा! आसानी से हासिल किया 343 का लक्ष्य, सीरीज पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget