क्रिकेट में खिलाड़ी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की लंबी कद-काठी भी उन्हें मैदान पर अलग पहचान देती है. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी लंबाई 6 फीट से ज्यादा है. खासतौर पर तेज गेंदबाजों को लंबे कद का फायदा गेंद में अतिरिक्त उछाल हासिल करने में मिल सकता है.

Continues below advertisement

अबे कुरुविला और पंकज सिंह का कद सबसे ज्यादा

भारत के सबसे लंबे क्रिकेटरों की बात करें तो अबे कुरुविला और पंकज सिंह संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. दोनों की लंबाई करीब 6 फीट 6 इंच बताई जाती है. दोनों ही तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. लंबे कद की वजह से गेंदबाज को ऊंचे पॉइंट से गेंद छोड़ने का फायदा मिल सकता है. इससे पिच से मिलने वाला उछाल बल्लेबाज के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

Continues below advertisement

इशांत शर्मा भी इस खास लिस्ट में शामिल

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सफल तेज गेंदबाजों में शामिल इशांत शर्मा की लंबाई करीब 6 फीट 4 इंच है. अपने करियर के दौरान उन्होंने अपनी हाइट का इस्तेमाल बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए किया. इशांत ने भारत के लिए लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेला और टीम की तेज गेंदबाजी इकाई का अहम हिस्सा रहे.

शिवम दुबे और वेंकटेश अय्यर का भी लंबा कद

इस सूची में सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं हैं. शिवम दुबे और वेंकटेश अय्यर भी करीब 6 फीट 4 इंच लंबे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. शिवम दुबे अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि वेंकटेश अय्यर ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाई है.

सुदीप त्यागी भी 6 फीट 4 इंच लंबे

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी की लंबाई भी 6 फीट 4 इंच के आसपास बताई जाती है. वह भारतीय टीम के लिए सीमित अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा का नंबर आता है, जिनकी लंबाई करीब 6 फीट 3 इंच है. उनकी लंबाई तेज गेंदबाजी में उछाल हासिल करने के लिहाज से काफी उपयोगी रही है.

यह भी पढ़ें-कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

भारत के सबसे लंबे 7 क्रिकेटरों की लिस्ट

अबे कुरुविला- 6 फीट 6 इंचपंकज सिंह- 6 फीट 6 इंचइशांत शर्मा- 6 फीट 4 इंचशिवम दुबे- 6 फीट 4 इंचवेंकटेश अय्यर- 6 फीट 4 इंचसुदीप त्यागी- 6 फीट 4 इंचप्रसिद्ध कृष्णा- 6 फीट 3 इंच

यह भी पढ़ें-सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल