एक्सप्लोरर

NZ vs ZIM: सीफर्ट-रचिन का अर्धशतक, ईश सोढ़ी ने लिए 4 विकेट; ट्राई सीरीज के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने ज़िम्बाब्वे को रौंदा

Zimbabwe T20 Tri Series 2025: ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड ने ज़िम्बाब्वे को बुरी तरह हराया. टीम सीफर्ट और रचिन रवींद्र ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद ईश सोढ़ी ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

ज़िम्बाब्वे ट्राई नेशन सीरीज 2025 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ज़िम्बाब्वे को बुरी तरह हराया. टीम सीफर्ट, रचिन रवींद्र की शानदार अर्धशतकीय पारियों के सहारे न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए. जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 130 रनों पर ढेर हो गई, ईश सोढ़ी ने अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वूर्ण भूमिका निभाई.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टिम रॉबिंसन (10) के रूप में पहला विकेट 19 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई. सीफर्ट ने 45 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए. रचिन ने 39 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, इसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े.

ईश सोढ़ी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 18.5 ओवरों में 130 रनों पर ऑल आउट हो गई. ज़िम्बाब्वे के 8 प्लेयर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. टॉनी मोनयोंगा ने सबसे अधिक 40 रन बनाए, उनके विकेट समेत ईश सोढ़ी ने कुल 4 विकेट लिए. अपने 4 ओवरों के स्पेल में सोढ़ी ने 12 रन दिए, ये उनका टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल है. सोढ़ी को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा फाइनल

त्रिकोणीय सीरीज की बात करें तो इस मैच से पहले ही तय हो गया था कि फाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ज़िम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान पर खेली जा रही ट्राई सीरीज का कोई मैच नहीं जीत पाए, उन्होंने सभी 4 मैचों में हार मिली. जबकि न्यूजीलैंड ने अपने चारों मैच जीते. साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते और 2 हारे, दोनों मैच उसने न्यूजीलैंड से गंवाए.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मुकाबला दोपहर 4:30 बजे से शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा? शेड्यूल पर क्या है ताजा अपडेट
IPL 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा? शेड्यूल पर क्या है ताजा अपडेट
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
Embed widget