एक्सप्लोरर

Watch: सुपरमैन बनकर मिचेल सैंटनर ने लपकी गेंद, 'कैच ऑफ द मैच' देखकर बावले हुए फैंस

The Hundred 2024: 100 बॉल वाले क्रिकेट टूर्नामेंट मेन्स द हंड्रेड 2024 के 29वें मैच में एक शानदार कैच काफी सुर्खियां बटोर रहा है. यह कैच नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने लिया.

The Hundred Mitchell Santner Catch: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने एक बार फिर अपनी शानदार फील्डिंग का लोहा मनवाया है. मेन्स द हंड्रेड 2024 (The Hundred 2024) का 29वां मैच लंदन स्पिरिट और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच खेला गया. यह मुकाबला 13 अगस्त को हुआ. मुकाबले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की ओर से खेल रहे मिचेल सैंटनर ने लंदन स्पिरिट के ओपनर माइकल पेपर का ऐसा शानदार कैच लपका जिसे देख हर कोई दंग रह गया.

मिचेल सेंटनर ने लिया अविश्वसनीय कैच
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही लंदन स्पिरिट पर दबाव बनाए रखा. माइकल पेपर को बाउंड्री लगाने में दिक्कत हो रही थी और स्कोरबोर्ड पर दबाव बढ़ता जा रहा था. इसी दबाव के चलते पेपर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को सही से नहीं खेल पाए. गेंद ने ऊंचाई तो पकड़ी लेकिन दूरी नहीं बना पाई.

मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे मिचेल सैंटनर तेजी से लॉन्ग-ऑन की ओर दौड़े और हवा में छलांग लगाकर यह अविश्वसनीय कैच लपका. उनके इस अद्भुत कैच को देखकर मैदान में मौजूद दर्शक और साथी खिलाड़ी हैरान रह गए. हर कोई सैंटनर की तरफ दौड़ा और उनके साथ जश्न मनाया.

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मिचेल सैंटनर ने न सिर्फ फील्डिंग में कमाल दिखाया बल्कि शानदार गेंदबाजी भी की. उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन दिए, जिससे लंदन स्पिरिट के बल्लेबाज दबाव में आ गए. लेग स्पिनर आदिल राशिद ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत लंदन स्पिरिट की टीम 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. आदिल राशिद को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढ़ें:
Cricket at LA Olympics 2028: 124 साल बाद ओलंपिक में होगी क्रिकेट की वापसी, भारत को लॉस एंजेलिस में गोल्ड की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget