एक्सप्लोरर

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे तमीम इकबाल

तमीम इकबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने इस बारे में टीम प्रंबधन और मुख्य कोच से बात की है. मैं टीम को टी20 सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल निजी कारणों के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. तमीम ने अपने इस फैसले की जानकारी टीम मैनेजमेंट को दे दी है.

हमेशा सभी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रह सकते हैं- तमीम

तमीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने इस बारे में टीम प्रंबधन और मुख्य कोच से बात की है. मैं टीम को टी20 सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं पहले वनडे में खेलूगां. मैंने आज अभ्यास किया है और मैं कल भी अभ्यास करने जाऊंगा. मैं फिलहाल चोट से उबर रहा हूं."

सलामी बल्लेबाज़ ने आगे कहा, "हमने इस मामले पर चर्चा की है कि टीम में हमेशा सभी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रह सकते हैं तो हमें ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए."

गौरतलब है कि तमीम इकबाल हैम्स्ट्रिंग इंजरी के कारण परेशान चल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलने उतरेंगे. टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन के पैटरनिटी लीव के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाने के बाद तमीम ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जो टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे.

शाकिब भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं लेंगे हिस्सा

बता दें कि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 20 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसके बाद 28 मार्च से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी. सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वनडे और टी20 सीरीज दोनों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. क्योंकि वह आईपीएल 2021 में हिस्सा लेंगे. आईपीएल के इस सीजन में वह अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- 

क्रिस गेल ने जमैका में कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget