T20 World Cup: न्यूजीलैंड की अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही टीम इंडिया की वर्ल्ड कप से छुट्टी हो चुकी है. वर्ल्ड कप में शुरुआती मुकाबलों में मिली हार के बाद ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप से बाहर होना तय हो गया था. ग्रुप की अन्य टीमों के प्रदर्शन पर टिकी भारत की उम्मीदें अब जब पूरी तरह से टूट चुकी हैं तो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने टीम के लचर प्रदर्शन पर सवाल दागने शुरू कर दिए हैं. इस लिस्ट में कपिल देव भी शामिल हैं.

कपिल देव ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर कहा है कि खिलाड़ी अगर देश से ज्यादा आईपीएल में खेलने को तरजीह देंगे तो हम क्या कह सकते हैं. मुझे विश्वास है कि हर खिलाड़ी को देश के लिए खेलने पर गर्व होना चाहिए.'

कपिल देव कहते हैं, 'मैं यह नहीं कहता कि वहां (आईपीएल) मत खेलो, लेकिन यह बीसीसीआई की जिम्मेदारी है कि क्रिकेट की प्लानिंग भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जाए. इस बार की हार से हमें सीख लेना चाहिए ताकि फिर कभी ऐसा न हो'

कपिल देव ने यह भी कहा है कि अगर हम अन्य टीमों के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे तो यह ठीक बात नहीं है. अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो अपने दम पर ऐसा करना होगा. बेहतर होगा कि हम दूसरी टीमों पर निर्भर न रहें.

कपिल देव ने आगे कहा कि चयनकर्ताओं को बड़े नामों और बड़े खिलाड़ियों का भविष्य तय करना होगा. बीसीसीआई को यह सोचना होगा कि जो युवा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या उन्हें मौका देने का समय आ गया है?

Shoaib Akhtar in Trouble: शोएब अख्तर को महंगा पड़ेगा लाइव शो को छोड़कर जाना, पीटीवी ने हर्जाने के तौर पर मांगे 10 करोड़ रुपये

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कौन-किससे भिड़ेगा? मैच कब और कहां देखें? यहां जानें..