एक्सप्लोरर

AFG vs SA Semi-Final: अफगानिस्तान की हार के बाद इमोशनल हुए राशिद खान, पढ़ें क्या बताया हार का कारण

AFG vs SA: T20 World Cup 2024 में बड़ी टीमों को मात देने वाली अफगानिस्तान टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सकी. इस करारी हार के बाद कप्तान राशिद खान भावुक दिखें.

Rashid Khan Statement on AFG vs SA Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. साउथ अफ्रीका ने यह मैच बेहद आसानी से जीत लिया. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के किसी भी नॉकआउट स्टेज में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक खिताब अपने नाम कर लिया है. इस करारी हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) इमोशनल हो गए और उन्होंने इस हार के पीछे की वजह भी बताई.

राशिद खान ने बताई हार के पीछे की वजह
अफगान टीम के कप्तान राशिद खान ने कहा कि यह उनके लिए टीम के रूप में एक कठिन मैच था. उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, लेकिन परिस्थितियां आसान नहीं थीं. उन्होंने साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की भी तारीफ की.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में अफगान टीम के कप्तान राशिद खान ने कहा- "यह हमारे लिए एक कठिन मैच था. टीम के रूप में हम जरूर बेहतर कर सकते थे. हालांकि, मैदान की स्थिति हमारे हिसाब से नहीं थी. पर किसी भी हालात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होता है. ईमानदारी से कहूं तो हमारी बल्लेबाजी कमजोर रही. मुजीब के चोटिल होने से थोड़ा झटका लगा, लेकिन नबी और फजल... उनकी फिरकी गेंदबाजी ने हमारी स्पिन गेंदबाजी को आसान बना दिया. मुझे गेंदबाजी में दिखाई गई निरंतरता पसंद आई."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

राशिद ने इस सीजन को टी20 वर्ल्ड कप को शानदार सीजन बताया
राशिद ने कहा कि यह उनके लिए एक शानदार विश्व कप रहा है और उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और कुछ बड़ी टीमों को हराकर शानदार परिणाम हासिल किए हैं.

उन्होंने कहा- "टूर्नामेंट से पहले अगर कोई कहता कि हम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से खेलेंगे, तो हम खुशी-खुशी स्वीकार कर लेते. इस बड़े टूर्नामेंट में बड़े मैच जीतना... हां, हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं. अगली बार ऐसी किसी प्रतियोगिता में, हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे. यह अहम है कि दबाव की परिस्थिति और मजबूत टीमों के खिलाफ आप खुद को कैसे संभालते हैं. अभी काफी मेहनत की जरूरत है, खासकर मध्यक्रम में. हमें ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत है और साथ ही एक ऐसे बल्लेबाज की भी, जो पारी को अंत तक ले जा सके. हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए हैं, लेकिन अगले टूर्नामेंट में, हमें खासकर बल्लेबाजी में और बेहतर प्रदर्शन करना होगा."

यह भी पढ़ें:
AFG vs SA Semi-Final: अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में शर्मनाक प्रदर्शन, लग गया सबसे कम स्कोर का दाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup Super 8: भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया बाहर; पाकिस्तान पर लटकी तलवार!
भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया बाहर; पाकिस्तान पर लटकी तलवार!
'बाहर निकाल देना चाहिए...', मोहसिन नकवी पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी! कह डाली बड़ी बात
'बाहर निकाल देना चाहिए...', मोहसिन नकवी पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी! कह डाली बड़ी बात
ZIM ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया बाहर
ZIM ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया बाहर
बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में किया क्वालीफाई; बिना टॉस के हो गया फैसला
बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में किया क्वालीफाई; बिना टॉस के हुआ फैसला

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, अजित पवार प्लेन क्रैश की CBI जांच की मांग की
CM फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, अजित पवार प्लेन क्रैश की CBI जांच की मांग की
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
आदित्य धर की धुरंधर ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की फिल्म 75 दिनों तक सिनेमाघरों में रही हिट
आदित्य धर की धुरंधर ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की फिल्म 75 दिनों तक सिनेमाघरों में रही हिट
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
Dirtiest Places In Home: घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
Embed widget