एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हराया, आखिरी गेंद पर जीता लो-स्कोरिंग थ्रिलर

T20 WC, Pak vs Zim: जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मुकाबला. पाकिस्तान को हराते हुए किया बड़ा उलटफेर.

T20 WC, Pak vs Zim: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उलटफेर का दौरा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सुपर-12 के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया है. पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है. इस हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में जाना मुश्किल हो गया है. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए थे और पाकिस्तान को केवल 129 रन ही बनाने दिए.

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी जो केवल पांच ओवरों में ही आई थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और 10वें ओवर तक टीम का स्कोर 64/3 हो गया था. चौथे विकेट के लिए सीन विलियम्स (31) और सिकंदर रजा (9) के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को फिर लगातार झटके दिए और उनका स्कोर 95/7 कर दिया. पुछल्ले बल्लेबाजों ने किसी तरह अपनी टीम को 130 रन तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए. शादाब खान को भी तीन विकेट मिले.

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने किया कमाल

स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पावरप्ले में ही बाबर आजम तथा मोहम्मद रिजवान के विकेट गंवा दिए थे. आठवें ओवर तक टीम को 36 के स्कोर पर तीसरा झटका भी लग गया था. इसके बाद शादाब खान (17) और शान मसूद (44) के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई थी. इस साझेदारी से पाकिस्तान की मैच में वापसी हो गई थी, लेकिन सिकंदर रजा ने लगातार दो ओवरों में शादाब और मसूद को आउट करके मैच में रोमांच पैदा कर दिया था.

बेहद कम अंतर पर तीन विकेट गंवा देने के बाद पाकिस्तान के ऊपर काफी दबाव आ गया था. मोहम्मद नवाज (22) ने भरपूर कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उनके आउट होते ही मैच पर जिम्बाब्वे की पकड़ काफी मजबूत हो गई. 

यह भी पढ़ें:

2022 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन है सुर्यकुमार यादव की स्ट्राइक-रेट, जानें कैसे रहे हैं उनके आंकड़े

Kohli on T20 WC: टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने विराट कोहली, औसत देख हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!

वीडियोज

8 तोला सोने की चेन, करोड़ों की संपत्ति, हुमायूं कबीर की नेट वर्थ आपको देगी झटका |ABPLIVE
Rahul Gandhi ने SIR पर BJP और RSS को जमकर सुनाया, Lok Sabha में नेता प्रतीपक्ष की स्पीच कैसी लगी ?
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका — Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म |Paisa Live
Delhi Crime: जेजे कॉलोनी में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या... | Delhi Case | abp News
Goa Night Club: गोवा नाइट क्लब के मालिक थाईलैंड से कब लाए जाएंगे भारत? | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
वंदे मातरम पर सदन में बहस, जेपी नड्डा बोले- 'हम नेहरू को बदनाम नहीं करना चाहते... राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाना है'
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!
टीम इंडिया से बाहर होते ही शुरू हुआ नया सफर, अर्शदीप सिंह ने बताई यूट्यूब चैनल खोलने की असली वजह!
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं होता तो थप्पड़ मार देता'
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं तो थप्पड़ मार देता'
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
Height Loss Causes: किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
Embed widget