एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को मिली पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को चटाई धूल

T20 World Cup 2022 Scotland vs Ireland: ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर के दम पर आयरलैंड ने जीता रोमांचक मुकाबला. स्कॉटलैंड को 6 विकेट से दी मात.

T20 World Cup 2022 Scotland vs Ireland: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सातवें मुकाबले में आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें आयरलैंड ने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 176 रन बनाए थे जिसके जवाब में आयरलैंड ने एक ओवर शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

जोंस ने 86 रन बनाते हुए स्कॉटलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने केवल एक रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था. इसके बाद मैथ्यू क्रॉस (28) और माइकल जोंस ने दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की अहम साझेदारी की थी. रिची बेरिंग्टन ने 27 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. जोंस ने 55 गेंदों में 86 रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था. उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. आयरलैंड के लिए कर्टिस कैंफर ने दो ओवर में केवल 9 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे.

कैंफर ने बल्ले से भी किया कमाल

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 10वें ओवर में 61 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि स्कॉटलैंड मैच पर अपनी पकड़ बना रहा है, लेकिन कर्टिस कैंफर कुछ और ही सोचकर आए थे. कैंफर ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेल डाली. जॉर्ज डॉकरेल ने भी 27 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए थे. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 119 रनों की साझेदारी करते हुए आयरलैंड को शानदार जीत दिलाई. गेंदबाजी में कमाल करने वाले कैंफर ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

जय शाह के बयान से आग बबूला हुआ PCB, कहा- भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप पर पड़ सकता है असर

T20 World Cup में स्ट्राइक रेट के मामले में भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं केएल राहुल, जानें किस नंबर हैं रोहित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget