आईपीएल ऑक्शन के लिए महत्वपूर्ण है ये टूर्नामेंट - जय बिस्टा (50) और सूर्य कुमार यादव( नाबाद 45) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने पश्चिम क्षेत्र सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में गुजरात को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से मात दी. ध्रुव रावल के 34 गेंद में ताबड़तोड़ 73 की पारी के दम गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाये जिसके जवाब में मुंबई ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बिस्टा ने 35 गेंद की अर्द्धशतकीय पारी में सात चौकों के साथ एक छक्का भी लगाया लेकिन मैच का रूख मुंबई की ओर सूर्य कुमार ने मोड़ा जिन्होंने 29 गेंद में दो छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद पारी खेली. गुजरात की ओर से 29 रन पर दो विकेट लेने वाले पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे. इससे पहले टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को विकेटकीपर बल्लेबाज रावल ने तेज शुरूआत दिलायी. उन्होंने अपनी पारी नौ चौके के अलाव चार छक्के भी लगाए. कप्तान अक्षर पटेल ने भी 35 रन का योगदान दिया. मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी ने 32 रन पर तीन विकेट झटके. मुंबई को इस मैच से चार अंक मिले.