Suryakumar Yadav Joins MS Dhoni & Rohit Sharma In Elite Club: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के दो दिन बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे देश को आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. ये रिकॉर्ड तीसरा अवसर है जब भारत ने ये खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम भी बन गई है.

Continues below advertisement

टी20 वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटे सूर्यकुमार यादव

अहमदाबाद से टी20 वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘साल 2024 और अब 2026 में भी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है. ये बहुत-ही खास अहसास है. जब हमने साल 2024 में जीत हासिल की थी, तब हमने सोचा था कि 2026 में अपने घरेलू मैदान पर इसे दोहराना कितना खास होगा. हमारा अगला लक्ष्य साल 2028 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है. टीम अच्छी लय में है. अगर भारत उसी साल (2028 में) टी20 वर्ल्ड कप भी जीत जाता है, तो ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.’

Continues below advertisement

धोनी-रोहित के क्लब में शामिल हुए सूर्या

एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों से अपनी तुलना किए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘उस एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा है. मैं धीरे-धीरे इसे महसूस कर रहा हूं. इतने महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम आना बहुत ही खास अहसास है. मैं भविष्य में भी ऐसा करने की कोशिश करूंगा और भारत को और अधिक ट्रॉफियां दिलाने में मदद करना चाहूंगा.’

वर्ल्ड कप से पहले सूर्या की धोनी से हुई थी बात

सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले एमएस धोनी से बात की थी. सूर्या ने कहा, ‘मैंने टूर्नामेंट से पहले उनसे (धोनी) मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का तरीका बताया था. उन्होंने कहा था कि हमारी टीम अच्छी है, हमें बस हिम्मत रखनी होगी और हम निश्चित रूप से जीतेंगे. जीत के बाद उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी.’

यह भी पढ़ें

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा