भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ विंबलडन का मैच देखने इंग्लैंड पहुंचे. वह वाइट कोट पैंट के साथ स्टाइलिश नजर आ रहे थे. यहां उन्होंने ब्रॉडकास्टर को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि टेनिस का ट्विनर शॉट वह क्रिकेट में भी खेलना चाहते हैं.
सूर्यकुमार यादव ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, "टेनिस में खेले जाने वाले सभी शॉट क्रिकेट में खेलना मुश्किल होता है, लेकिन एक शॉट है जो मुझे लगता है कि टेनिस और क्रिकेट में एक जैसा हो सकता है. जब प्लेयर पीछे की तरफ दौड़कर बॉल को दोनों पैरों के बीच से मारता है, उसे ट्वीनेर (Tweener Shot in Tennis) शॉट कहते हैं, वो एक शॉट है जो मैं क्रिकेट में भी खेलना चाहता हूं."
आज से शुरू हो रहा है भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां आज से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है, हालांकि वह इंग्लैंड में हैं तो आज टेस्ट देखने के लिए स्टेडियम में आ सकते हैं.
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर है. मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था, दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल एंड टीम ने 336 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
क्रिकेट मैदान पर कब होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी?
सूर्यकुमार ने हाल ही में स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन करवाया है, वह कम से कम 1 महीने और क्रिकेट से दूर रहेंगे. खबर है कि बांग्लादेश दौरा रद्द होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से सीरीज खेलने की इच्छा जाहिर की है, अगर हुई तो ये सीरीज अगस्त में हो सकती है लेकिन शायद सूर्या शायद ही इस सीरीज में खेलेंगे.
विंबलडन में नजर आए भारतीय क्रिकेटर्स
सूर्या के आलावा कई भारतीय क्रिकेटर्स विंबलडन 2025 में नजर आए हैं. विराट कोहली, अजिंक्य राहणे, ऋषभ पंत आदि क्रिकेटर्स विंबलडन में नजर आए हैं.
